26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय टीम ने अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय टीम ने अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई?

सारांश

भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपनी ताकत दिखाई। इस शानदार जीत के साथ, भारतीय टीम आगामी मैच के लिए तैयार है। जानें इस महत्वपूर्ण मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

भारतीय टीम ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया।
अमेरिकी टीम ने 60 रन बनाए थे।
सिमरनजीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप 11 से 23 नवंबर को हो रहा है।
अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

बेंगलुरु, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय टीम ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है।

अमेरिका का भारत के खिलाफ प्रदर्शन अपेक्षाकृत साधारण रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 60 रन बनाए। अमेरिका के लिए तात्याना ने 17 और कैरोलीन ने 12 रन बनाए। इसके अलावा, अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए।

भारत की ओर से सिमरनजीत कौर, सुनीता सराठे, सिमू दास, और गंगा कदम ने 1-1 विकेट लिया। कई बल्लेबाज रन आउट हो गए।

61 रन का साधारण लक्ष्य भारतीय टीम ने शानदार तरीके से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए प्राप्त किया। भारत ने 3.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। सिमरनजीत कौर ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए, जबकि काव्या एन.आर. ने 12 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। सिमरनजीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की विश्व कप के छठे मैच में यह चौथी जीत थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

अमेरिकी टीम बेहद युवा है। विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम को भारत के सहयोग से पिछले 1 साल में तैयार किया गया है। अमेरिका भले ही हार गई, लेकिन इस टीम ने वैश्विक स्तर पर खेलने का जज्बा दिखाया है, जिससे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बंधी है।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जो कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने कड़ी तैयारी की है।

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप का आयोजन 11 नवंबर से 23 नवंबर तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में किया जा रहा है। इस विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीमें शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कह सकता हूं कि भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने न केवल जीत हासिल की है, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। यह न केवल खेल का एक हिस्सा है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक माध्यम भी है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप कब हो रहा है?
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप 11 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय टीम का अगला मैच किसके खिलाफ है?
भारतीय टीम का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है।
सिमरनजीत कौर ने कितने रन बनाए?
सिमरनजीत कौर ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले