28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी और नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा लक्ष्य हासिल कर सकेगी?: नरेश बंसल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी और नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा लक्ष्य हासिल कर सकेगी?: नरेश बंसल

सारांश

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री मोदी और नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा के लक्ष्य को लेकर आश्वस्त किया। क्या भाजपा इन चुनावों में अपनी जीत दर्ज करेगी? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

भाजपा का लक्ष्य पांच राज्यों में चुनाव जीतना है।
प्रधानमंत्री मोदी और नितिन नबीन का नेतृत्व महत्वपूर्ण है।
भाजपा में कार्यकर्ता चुनावों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।
घुसपैठियों की समस्या पर मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण है।

नई दिल्ली, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा अपना लक्ष्य हासिल करेगी।

नरेश बंसल ने नई दिल्ली में समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता छोटे हो या बड़े, हर चुनाव पर पूरी तरह फोकस करते हैं। पार्टी का नेतृत्व भी पूरी कोशिश करता है ताकि हमें जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिले। नितिन नबीन के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री मोदी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा निश्चित रूप से अपना लक्ष्य हासिल करेगी।

नितिन नबीन द्वारा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद नरेश बंसल ने कहा कि मैं नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में परिवारवाद की वजह से देश की राजनीति को पूरी तरह धरातल पर ले जाने का काम किया है। क्षेत्रीय दलों ने भी भारतीय राजनीति के आदर्श मूल्यों को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा राष्ट्र प्रथम के मूल्यों पर चलती है। हमारी पार्टी में अध्यक्ष बदलता है, लेकिन आदर्श नहीं बदलते।

भाजपा सांसद ने पीएम मोदी के घुसपैठ वाले बयान पर कहा कि पूरी दुनिया इस समस्या से परेशान है। सबसे ताकतवर देश भी इस बात से जूझ रहे हैं कि उनकी आबादी बदल रही है और घुसपैठिए संसाधनों को बर्बाद कर रहे हैं, इसलिए सभी ताकतवर देश घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें अपने देश से बाहर निकाल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा है कि हमें यह ध्यान रखना है कि घुसपैठिए हमारे नागरिकों के अधिकारों पर हक न जमा पाएं। उन्हें चिह्नित करके बाहर निकाला जाना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। जनता के बीच कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।

भाजपा सांसद ने कर्नाटक कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक कांग्रेस में गहरा आंतरिक कलह चल रहा है। सरकार एक तरफ से ठप है, विकास कार्य रुके हुए हैं, गुटबाजी चरम पर है, और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है। विकास कार्य न होने से जनता के काम नहीं हो रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नरेश बंसल ने क्या कहा?
नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा पांच राज्यों में अपना लक्ष्य हासिल करेगी।
कांग्रेस पर नरेश बंसल का क्या कहना है?
नरेश बंसल ने कांग्रेस के 60 वर्षों के परिवारवाद की आलोचना की और कहा कि इसकी वजह से कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।
भाजपा में कार्यकर्ताओं की भूमिका कैसी है?
नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता चुनावों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले