28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में बहार है और रहेगी? हमारी टक्कर में कोई नहीं: अजय आलोक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में बहार है और रहेगी? हमारी टक्कर में कोई नहीं: अजय आलोक

सारांश

बिहार चुनाव को लेकर भाजपा नेता अजय आलोक का कहना है कि बिहार की जनता फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने जनसुराज के एक्स फैक्टर को नकारते हुए खुद को और पार्टी को मजबूत बताया है। जानिए और क्या कहा अजय आलोक ने.

मुख्य बातें

अजय आलोक ने बिहार चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनाने का विश्वास जताया।
जनसुराज के एक्स फैक्टर को खारिज किया गया।
बिहार की जनता विकास के मॉडल के साथ है।
राहुल गांधी की भूमिका को नकारा गया।
चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव पर भाजपा के नेता अजय आलोक ने कहा है कि बिहार की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने विधानसभा चुनावों में जनसुराज के एक्स फैक्टर को ख़ारिज कर दिया। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमारी टक्कर में कोई नहीं है और न ही कोई एक्स फैक्टर है।"

अजय आलोक ने यह भी दावा किया कि बिहार में बहार है और यह आगे भी बनी रहेगी। हमने 2005 से पहले के पतझड़ को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का ध्यान केवल एक चीज पर है। जो नींव हमने तैयार की है, उस पर अब काम शुरू हो रहा है। 2025 से 2030 तक अगले पांच वर्षों में बिहार को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। बिहार की जनता हमारे साथ है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'जन नायक' कहे जाने पर तंज कसते हुए अजय आलोक ने कहा, "इनकी दादी ने गांधी का नाम चुराया और अब पोते ने 'जन नायक' का नाम चुरा लिया। गजब हालत है। जननायक का खिताब संघर्ष के बाद मिलता है।"

उन्होंने कहा, "भारत रत्न तो आप ले सकते हैं और इनके परिवार के कुछ सदस्यों ने लिया भी है। अगर राहुल गांधी भविष्य में कभी सत्ता में आते हैं तो 20-30 साल बाद उन्हें भी मिल जाएगा, लेकिन जननायक बनने के लिए संघर्ष चाहिए, जो उन्होंने नहीं किया।"

अजय आलोक ने कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी कोई बड़ा फैक्टर नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता विकास के मॉडल के साथ है और दोबारा डबल इंजन की सरकार बन रही है।

सोमवार को चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह दर्शाता है कि वे चुनावी रणनीति को लेकर कितने आश्वस्त हैं।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनावों में अजय आलोक ने क्या कहा?
अजय आलोक ने कहा कि बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार है और जनसुराज के एक्स फैक्टर को खारिज किया।
राहुल गांधी को जन नायक कहने पर अजय आलोक का क्या विचार है?
उन्होंने कहा कि जननायक का खिताब संघर्ष के बाद मिलता है और राहुल गांधी ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें क्या हैं?
बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, और 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले