29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार मतगणना में पटना जिले में एनडीए ने बढ़त बनाई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार मतगणना में पटना जिले में एनडीए ने बढ़त बनाई है?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए ने पटना जिले में बढ़त बनाई है। जानिए कौन से उम्मीदवार हैं आगे और क्या हो सकता है चुनाव का परिणाम।

मुख्य बातें

एनडीए पटना में बढ़त बनाए हुए है।
मुख्य उम्मीदवारों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव शामिल हैं।
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं।
सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।
छोटे दल भी चुनावी मैदान में हैं।

पटना, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य चालू है। प्रारंभिक रुझानों में एनडीए एक महत्वपूर्ण बढ़त की ओर अग्रसर दिख रही है। पटना जिले में भी एनडीए ने अपनी बढ़त बनाए रखी है।

पटना की विधानसभा सीटों पर नजर डालें तो मोकामा में जदयू के उम्मीदवार अनंत सिंह निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर हैं, जबकि बाढ़ क्षेत्र से राजद के कर्णवीर सिंह यादव ने बढ़त हासिल कर ली है।

इसी बीच, बख्तियारपुर से लोजपा (रामविलास) के अरुण कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि दीघा से भाजपा के संजीव चौरसिया, बांकीपुर से बिहार के मंत्री नितिन नबीन, तथा कुम्हरार से भाजपा के संजय कुमार 16,000 से अधिक वोटों से आगे हैं।

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के रत्नेश कुमार, फतुहा से लोजपा (रामविलास) की रूपा कुमारी और दानापुर से राजद के रीतलाल यादव ने निर्णायक बढ़त ले ली है। मनेर से राजद के भाई बीरेंद्र 7,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि फुलवारी से जदयू के श्याम रजक, मसौढ़ी से जदयू के अरुण मांझी, और पालीगंज से सीपीआई के संदीप सौरव ने 3,000 से अधिक वोटों की बढ़त बनाई है।

पटना के बिक्रम विधानसभा सीट पर भाजपा के सिद्धार्थ सौरव प्रारंभिक रुझानों में आगे हैं। जदयू एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

इस समय प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। प्रारंभिक रुझानों में एनडीए फिर से सरकार बनाने के लिए तैयार दिख रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि, कई छोटे दल भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें न केवल बिहार की राजनीति पर असर पड़ेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसके परिणाम महत्वपूर्ण होंगे।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने कितनी सीटों पर बढ़त बनाई है?
प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, एनडीए ने पटना जिले में कई सीटों पर बढ़त बनाई है।
मुख्य मुकाबला किसके बीच हो रहा है?
मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले