18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में सुगौली विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवार को वीआईपी का समर्थन मिलेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में सुगौली विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवार को वीआईपी का समर्थन मिलेगा?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में सुगौली विधानसभा क्षेत्र से तेज प्रताप यादव की पार्टी के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी को वीआईपी का समर्थन मिल रहा है। यह महागठबंधन की सीट बंटवारे का हिस्सा है, जिससे चुनाव में नया मोड़ आ सकता है। जानें क्या है इस समर्थन का महत्व और चुनावी रणनीति।

मुख्य बातें

श्याम किशोर चौधरी को वीआईपी का समर्थन मिला है।
महागठबंधन का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है।
बिहार चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को है।
वीआईपी ने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा बनाया है।
मतगणना 14 नवंबर को होगी।

पटना, 27 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव में सुगौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का समर्थन प्राप्त हुआ है। दरअसल, महागठबंधन के सीट बंटवारे में सुगौली सीट वीआईपी के हिस्से में आई थी। पार्टी ने विधायक शशिभूषण सिंह को टिकट दिया था, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच में उनका पर्चा रद्द हो गया, जिससे महागठबंधन का कोई कैंडिडेट मैदान में नहीं रह गया। इस वक्त शशिभूषण सिंह सुगौली से राजद के विधायक हैं।

इसी बीच, वीआईपी ने सोमवार को श्याम किशोर चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के निर्देशानुसार और महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों से विचार-विमर्श के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) सुगौली विधानसभा क्षेत्र (संख्या- 11) से श्याम किशोर चौधरी (चुनाव चिह्न- ब्लैकबोर्ड) को अपना अधिकृत समर्थन प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि श्याम किशोर चौधरी को अब महागठबंधन का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे श्याम किशोर चौधरी को भारी मतों से विजय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने विश्वास जताते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह समर्थन सुगौली क्षेत्र की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के उद्देश्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होगा। इस चुनाव में महागठबंधन में शामिल वीआईपी के हिस्से में 15 सीटें आई हैं। महागठबंधन ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि, एआईएमआईएम भी एक अलग गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में है। प्रशांत किशोर की जन सुराज भी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुगौली विधानसभा क्षेत्र में कौन सा उम्मीदवार है?
सुगौली विधानसभा क्षेत्र में श्याम किशोर चौधरी उम्मीदवार हैं।
वीआईपी का समर्थन किसे मिला है?
श्याम किशोर चौधरी को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का समर्थन मिला है।
महागठबंधन का क्या महत्व है?
महागठबंधन का समर्थन चुनावी परिणाम पर गहरा असर डाल सकता है।
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें क्या हैं?
पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
वीआईपी का प्रमुख कौन है?
मुकेश सहनी वीआईपी के प्रमुख हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले