17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में लेशी सिंह, अरुण सिंह और राजू सिंह भारी मतों से जीतेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में लेशी सिंह, अरुण सिंह और राजू सिंह भारी मतों से जीतेंगे?

सारांश

बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लेशी सिंह, अरुण सिंह और राजू सिंह ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन भरा है। आइए जानते हैं इन नेताओं की योजनाओं और चुनावी दावों के बारे में।

मुख्य बातें

लेशी सिंह ने धमदाहा से छठी बार नामांकन किया।
अरुण सिंह ने बरूराज विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया।
राजू सिंह ने साहेबगंज से विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
सभी नेताओं ने जनता के समर्थन पर जोर दिया।
चुनाव में महिला सम्मान और विकास की योजनाओं पर जोर दिया गया।

पटना, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार राज्य की वर्तमान मंत्री लेशी सिंह ने शुक्रवार को पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा से जदयू के उम्मीदवार के रूप में छठी बार नामांकन भरा। नामांकन से पहले, उन्होंने पूर्णिया के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर और माता स्थान चूनापुर जाकर पूजा-अर्चना की और कुल देवता को नमन किया।

लेशी सिंह बिना किसी भव्यता के नामांकन करने धमदाहा पहुंचीं। उन्होंने नामांकन के बाद राजद में शामिल होने वाले पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा को खरी-खोटी सुनाई। लेशी ने कहा कि संतोष कुशवाहा किसी के नहीं रहे, न ही कस्बा की जनता के और न ही बायसी की।

उन्होंने कहा कि संतोष कुशवाहा को भरी सभा में हमने राखी बांधी थी। महिलाएं लोगों की इज्जत करना जानती हैं, लेकिन उन्होंने न तो राखी की लाज रखी और न ही इज्जत का ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में संतोष कुशवाहा ने जाति विशेष पर जमकर प्रहार किए थे, आज उसी जाति से वोट मांगने जाएंगे?

लेशी सिंह ने महिला सम्मान और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी उनके साथ है और वह और उनकी सरकार हमेशा काम में विश्वास करती हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज विधानसभा से विधायक अरुण सिंह ने अपनी भाजपा पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। उन्होंने बताया कि वह भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने उन पर विश्वास किया।

अरुण सिंह ने कहा कि एनडीए के बाद वह बरूराज की जनता को भी प्रणाम करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस बार भी भारी मतों से विजयी होंगे और जीत के बाद वह क्षेत्र की जनता को केंद्र और राज्य की योजनाओं से लाभान्वित कराने में मदद करेंगे।

वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा से पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने भाजपा की प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। उन्होंने कहा कि साहेबगंज में जो विकास हुआ है, उसे बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। साहेबगंज की जनता मुझे चार बार से विधायक बना रही है, उनका विश्वास मेरे ऊपर है और इस बार भी मैं काफी मतों से जीतूंगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर भी कई सवाल उठाएगा।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लेशी सिंह ने किन क्षेत्रों से नामांकन भरा है?
लेशी सिंह ने पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा से नामांकन भरा है।
अरुण सिंह ने किस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकित किया?
अरुण सिंह ने भाजपा पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है।
क्या राजू सिंह विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं?
हाँ, राजू सिंह साहेबगंज में विकास को बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले