25 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने क्रमशः लखीसराय और राघोपुर से नामांकन भरा। जानिए इस चुनावी जंग की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

बिहार चुनाव की नामांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय से नामांकन भरा।
तेजस्वी यादव ने राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया।
पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
मतगणना 14 नवंबर को होगी।

पटना, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नामांकन के समय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनके साथ थे। नामांकन से पहले, विजय सिन्हा ने जगत माता मां बाला त्रिपुरसुंदरी और जगत पिता बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एक रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।

वहीं, तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उनके साथ राजद के अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी उपस्थित थीं। तेजस्वी ने राघोपुर से जुलूस के साथ हाजीपुर समाहरणालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इसके बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें महागठबंधन को जिताने की अपील की गई।

हालांकि, इंडिया महागठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा अब तक नहीं हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

बिहार की चुनावी जंग में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर भी प्रकाश डालता है।
RashtraPress
25 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में नामांकन कब भरा गया?
बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन 15 अक्टूबर को भरा गया।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किस क्षेत्र से नामांकन भरा?
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा।
तेजस्वी यादव ने किस क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया?
तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
बिहार चुनाव के पहले चरण की तारीख क्या है?
बिहार चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले