क्या बिहार में एनडीए को 141 सीटों का अनुमान है? महागठबंधन बहुमत से दूर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में एनडीए को 141 सीटों का अनुमान है? महागठबंधन बहुमत से दूर?

सारांश

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को संभावित 141 सीटें और महागठबंधन को 118 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। क्या यह आंकड़े चुनावी नतीजों की पुष्टि करेंगे? जानें इस नवीनतम सर्वे के बारे में।

मुख्य बातें

एनडीए को 121-141 सीटें मिलने का अनुमान।
महागठबंधन को 98-118 सीटें मिल सकती हैं।
बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं।
महिलाओं और पुरुषों के वोटिंग पैटर्न में अंतर।
सच्चे परिणाम 14 नवंबर को सामने आएंगे।

नई दिल्ली, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 243 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद, विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है, जबकि महागठबंधन भी बेहतर स्थिति में नजर आ रही है।

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 121-141 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, महागठबंधन को 98-118 सीटजन सुराज को 0-2 सीट, एआईएमआईएम को 0-2 सीट और अन्य को 1-5 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

एग्जिट पोल में एनडीए को 43 फीसदी और महागठबंधन को 41 फीसदी वोट मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, 4 फीसदी वोट जन सुराज को और 12 फीसदी अन्य के खाते में जाने की संभावना है।

इस सर्वे के अनुसार, मुस्लिम और यादव मतदाताओं ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है। यादवों के 90 फीसदी और मुस्लिमों के 79 फीसदी वोट महागठबंधन के पक्ष में जाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी ओर, एनडीए के पक्ष में 49 फीसदी एससी, 58 फीसदी अति पिछड़ा और 63 फीसदी ओबीसी मतदाताओं ने वोट किया है।

एग्जिट पोल के अनुसार, 45 फीसदी महिलाओं ने एनडीए को और 40 फीसदी महिलाओं ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया। वहीं, 42 फीसदी पुरुषों ने महागठबंधन और 41 फीसदी ने एनडीए के पक्ष में वोट किया है।

पहली बार वोट देने वालों में से 46 फीसदी ने महागठबंधन को और 37 फीसदी ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया। इसके बीच, 6 फीसदी वोटरों ने जन सुराज पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। वहीं, 11 फीसदी लोगों का वोट अन्य के खाते में जाता हुआ दिख रहा है।

हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें हैं?
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।
एनडीए को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है?
एनडीए को 121-141 सीटें मिलने का अनुमान है।
महागठबंधन को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने की संभावना है।
कब आएंगे चुनाव के असली नतीजे?
बिहार विधानसभा चुनाव के असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
बिहार में बहुमत का आंकड़ा क्या है?
बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 16 मिनट पहले
  2. 51 मिनट पहले
  3. 53 मिनट पहले
  4. 1 घंटा पहले
  5. 1 घंटा पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 1 घंटा पहले
  8. 1 घंटा पहले