11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के 87 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी? सीएम नीतीश देंगे चयन पत्र

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के 87 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी? सीएम नीतीश देंगे चयन पत्र

सारांश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी रविवार को 87 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के चयन पत्र देंगे। इसी अवसर पर 812 खिलाड़ियों को 8 करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि भी वितरित की जाएगी। इस समारोह का आयोजन राजगीर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य बातें

87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र मिलने जा रहा है।
सीएम नीतीश कुमार 8 करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि वितरित करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन में विभिन्न श्रेणियों का ध्यान रखा गया है।
यह योजना खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

पटना, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्रदेश के 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र प्रदान करेंगे और 812 खिलाड़ियों के बीच लगभग 8 करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि का वितरण किया जाएगा। यह समारोह राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में आयोजित होगा।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि सरकार की 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र दिया जाएगा। इन 87 खिलाड़ियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए चयन पत्र प्रदान किया जाएगा।

नौकरी के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में 4,200 रुपए के पे ग्रेड में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें से आठ महिलाएं हैं। बाल कल्याण पदाधिकारी के 5,400 रुपए के पे ग्रेड में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है, जबकि 1,900-2,000 रुपए के पे ग्रेड में निम्नवर्गीय लिपिक में 65 और कार्यालय परिचारी के रूप में 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

शंकरण ने बताया कि इस वर्ष राज्य खेल सम्मान के रूप में 44 खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों और खेल अधिकारियों सहित कुल 812 लोगों के बीच लगभग 8 करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि भी वितरित की जाएगी।

खेल सम्मान राशि पाने वाले 813 लोगों में 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, 5 खेल संघ और 1 खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल 783 खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

यह उल्लेखनीय है कि 2022 से अब तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच लगभग 23.5 करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि वितरित की जा चुकी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गर्व का क्षण है। सरकार की यह पहल उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस समारोह में कितने खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी?
इस समारोह में कुल 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र मिलेगा।
खेल सम्मान राशि कितनी है?
खेल सम्मान राशि लगभग 8 करोड़ रुपए है, जो 812 खिलाड़ियों के बीच वितरित की जाएगी।
इस योजना का नाम क्या है?
'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है।
कितने महिला और पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं?
87 खिलाड़ियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
कितने पैरा खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा?
इस समारोह में 152 पैरा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले