16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनडीए के 'पांचों पांडव' महागठबंधन के 'कौरव' को पीछे छोड़ देंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनडीए के 'पांचों पांडव' महागठबंधन के 'कौरव' को पीछे छोड़ देंगे?

सारांश

बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की समस्या पर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एनडीए एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरी है, जबकि महागठबंधन में विवाद जारी है। क्या यह स्थिति बिहार की राजनीति को प्रभावित करेगी? जानिए इस रिपोर्ट में।

मुख्य बातें

महागठबंधन में सीट बंटवारे की समस्या की स्थिति गंभीर है।
एनडीए एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी का प्रचार अभियान बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है।

पटना, 19 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे नहीं होने को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सिर फुटव्वल की स्थिति बनी हुई है।

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि एक तरफ एनडीए के 'पांचों पांडव' एकजुट होकर सौहार्दपूर्ण तरीके से सीट बंटवारे के लिए कदम बढ़ा चुके हैं, जबकि कौरव की सेना महागठबंधन में आपसी विवादों में उलझी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता को यह समझ आ रहा है कि जब सीट बंटवारे में यह स्थिति है, तो महागठबंधन की सरकार कैसे चल पाएगी। बिहार के मतदाता एनडीए की सरकार को पुनः स्थापित करने का मन बना चुके हैं।

उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यहां की जनता महागठबंधन के संस्कार और स्वभाव को भी देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन में टिकट वितरण में जिस प्रकार से पैसों का लेन-देन हो रहा है, उसे भी बिहार की जनता देख रही है। एनडीए सरकार विकास, गरीबों के कल्याण और महिलाओं के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। युवाओं की रोजगार और नौकरी की चिंता एनडीए सरकार के लिए प्राथमिकता है। किसानों के कल्याण के लिए एनडीए सरकार द्वारा की गई पहल अभूतपूर्व है। पीएम मोदी की गारंटी पर बिहार की जनता को विश्वास है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी प्रचार अभियान का आगाज कर्पूरी गांव से करेंगे, जहां वे जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देंगे और समस्तीपुर में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे उसी दिन बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर आएंगे और मुजफ्फरपुर एवं छपरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका लगातार बिहार दौरा होगा। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन में सीट बंटवारे का क्या कारण है?
महागठबंधन में विभिन्न दलों के बीच आपसी विवाद और असहमति के कारण सीट बंटवारा नहीं हो पा रहा है।
एनडीए और महागठबंधन में क्या अंतर है?
एनडीए एकजुटता और विकास पर जोर दे रहा है, जबकि महागठबंधन में आंतरिक मतभेद हैं।
पीएम मोदी का चुनाव प्रचार कब शुरू होगा?
पीएम मोदी 24 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले