30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रदेश की जनता ने फिर से एनडीए को लाने का मन बना लिया है? : दिलीप जायसवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रदेश की जनता ने फिर से एनडीए को लाने का मन बना लिया है? : दिलीप जायसवाल

सारांश

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए को लाने का मन प्रदेश की जनता ने बना लिया है। क्या यह सच में संभव होगा? जानें उनके विचार और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर क्या है रुख!

मुख्य बातें

एनडीए की वापसी की संभावना बढ़ रही है।
महिलाओं का स्वावलंबन और रोजगार पर जोर।
प्रदेश की जनता का मोदी-नीतीश पर भरोसा।

पटना, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि जब राज्य में चुनाव हो रहे थे, तभी लोगों ने एनडीए को लाने का मन बना लिया था।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर पूरा भरोसा है। उन्हें विश्वास है कि जब तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तब तक उनकी नीतियों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने एनडीए की सरकार लाने का मन बना लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता पूरी तरह से एनडीए की कार्यशैली से खुश है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने फिर से एनडीए की सरकार लाने का मन बना लिया है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बार राज्य में महिलाओं का स्वावलंबन और रोजगार प्रमुख मुद्दा है और हमारी सरकार ने इन दोनों ही मुद्दों को लेकर बहुत ही प्रभावी ढंग से काम किया है। इससे प्रदेश की जनता बहुत खुश है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जनादेश एनडीए के पक्ष में है। एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की शक की गुंजाइश नहीं है। सूबे की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट एनडीए के पक्ष में है।

बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। आज (14 नवंबर) नतीजों की घोषणा होने जा रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन अंतिम परिणामों का इंतजार करना होगा।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनडीए की वापसी की संभावनाएं क्या हैं?
बिहार की जनता की राय एनडीए के पक्ष में है, जो संभावनाएं बढ़ाती हैं।
महिलाओं के मुद्दे पर क्या विचार हैं?
महिलाओं का स्वावलंबन और रोजगार इस बार के चुनाव में प्रमुख मुद्दे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले