27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से भाजपा ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से भाजपा ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथियों की घोषणा के साथ, भाजपा ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। दिलीप जायसवाल का कहना है कि जनता एनडीए का समर्थन करेगी और यह चुनाव बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। जानें अब तक की प्रमुख बातें।

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथि 14 नवंबर है।
एनडीए का विकास के प्रति दृढ़ संकल्प।
दिलीप जायसवाल का ऐतिहासिक जीत का दावा।
चुनाव में सभी वर्गों का समर्थन महत्वपूर्ण।
चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है।

पटना, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता पुनः एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने का निर्णय लेगी।

उन्होंने कहा कि जनता ने बार-बार एनडीए पर भरोसा जताया है और इस बार यह भरोसा और भी अधिक प्रचंड रूप से प्रकट होगा। एनडीए ने बिहार को जंगलराज के अंधकार से बाहर निकालकर विकास की नई किरण दी है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों में हमने नये मानक स्थापित किए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन 14 नवंबर को प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगा। बिहार के युवा, महिलाएं, किसान, गरीब, मजदूर, दलित, वंचित, पिछड़े और अति पिछड़े सभी वर्ग इस बार एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं।

जायसवाल ने कहा कि इस बार की जीत केवल औसत जीत नहीं होगी, बल्कि यह अब तक की सबसे ऐतिहासिक जीत होगी, जो बिहार के सुनहरे भविष्य की गारंटी बनेगी। 14 नवंबर को केवल परिणाम घोषित नहीं होंगे, बल्कि बिहार की जनता फिर से एनडीए की सरकार बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लेने जा रही है।

उन्होंने कहा, "बिहार की जनता का निर्णय विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जागरूक जनता हमेशा इस लोकतांत्रिक महापर्व में उत्साह से भाग लेती रही है। चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह बिहार के विकास और सामाजिक समरसता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त करना और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना एक चुनौती है। लेकिन यह चुनाव बिहार के लिए एक नई दिशा तय करेगा।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि क्या है?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा।
चुनाव में कौन सा गठबंधन प्रमुख है?
भाजपा और जदयू का एनडीए गठबंधन प्रमुख है।
चुनाव आयोग ने कितने चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है?
चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है, पहले चरण की तिथि 6 नवंबर है।
भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का क्या कहना है?
उन्होंने कहा है कि जनता फिर से एनडीए को समर्थन देगी और यह ऐतिहासिक जीत होगी।
बिहार के विकास में एनडीए का क्या योगदान है?
एनडीए ने बिहार को जंगलराज के अंधकार से निकालकर विकास की नई रोशनी में लाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले