27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में पेपर लीक और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में पेपर लीक और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार है?

सारांश

प्रशांत किशोर ने बिहार में पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोग अब नीतीश कुमार से बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। क्या यह बदलाव संभव है? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

प्रशांत किशोर ने सरकार की नीतियों की आलोचना की।
बिहार में युवाओं के लिए लोन और पेपर लीक का मुद्दा महत्वपूर्ण है।
लोग अब नीतीश कुमार से बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

मुजफ्फरपुर, 16 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि बिहार में पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि अब लोग नीतीश कुमार से पैसा नहीं, बल्कि उनकी कुर्सी खाली करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं।

बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में मंगलवार को प्रशांत किशोर सकरा विधानसभा में पहुंचे। श्री बलिराम हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर जुबानी हमला किया।

प्रशांत किशोर ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संबंधित निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वोट लेने के लिए जिन युवाओं पर लाठी चलवाते हैं, उनको लोन देने की बात करते हैं। एक तरफ लोन देते हैं, दूसरी ओर पेपर लीक भी करा देते हैं। यह पेपर लीक कराने वाली, नौकरी बेचने वाली और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार है।

प्रधानमंत्री मोदी के हालिया पूर्णिया दौरे पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में चुनाव है तो प्रधानमंत्री मोदी आएंगे ही। अपनी बात कहेंगे, देश-दुनिया में क्या हो रहा है, वो कहेंगे। राहुल गांधी को गाली देंगे। लेकिन यह नहीं बताएंगे कि बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी। मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री कब लगेगी और यहां के युवाओं को सूरत में मजदूरी करने क्यों जाना पड़ता है?

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल को देश में कोई जानता नहीं था। मेरा नाम ले रहे हैं, तब खबरों में बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि संजय जायसवाल ने मुझे जेल भेजवाने की बात कही है। बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हम यहीं आपके सामने हैं, हिम्मत है तो वे मुझे जेल में डाल दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां युवा अब अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। क्या ये बदलाव संभव है? यह समय बताएगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रशांत किशोर ने किस मुद्दे पर बात की?
प्रशांत किशोर ने बिहार में पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर बात की।
नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने क्या आरोप लगाए?
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर युवाओं के साथ अन्याय करने और उन्हें लोन देने का दिखावा करने का आरोप लगाया।
क्या बिहार में बदलाव संभव है?
प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार के लोग अब बदलाव की आकांक्षा कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले