क्या बचपन से ही आप मेरे हीरो हैं? पिता धर्मेंद्र को बेटे बॉबी देओल ने बताया अपना असली सुपरहीरो
सारांश
Key Takeaways
- धर्मेंद्र का निधन हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है।
- बॉबी देओल ने अपने पिता को अपने बचपन का हीरो बताया।
- धर्मेंद्र ने अपने बेटों को जीने का तरीका सिखाया।
- सनी देओल की फिल्म 'बेताब' उनके करियर की शुरुआत थी।
- धर्मेंद्र का परिवार के प्रति प्यार प्रशंसा का विषय है।
मुंबई, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेता धर्मेंद्र देओल का हाल ही में 24 नवंबर को निधन हुआ था। उनके निधन ने देओल परिवार और हिंदी सिनेमा में एक बड़ा शून्य उत्पन्न किया है।
आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हर कोई याद कर रहा है। पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल के बाद, अब उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने अपने पिता को याद किया है। उन्होंने अपने पिता को अपने बचपन का हीरो बताया है।
बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे अपने पिता के साथ बैठे हैं। दोनों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे पापा और हमारे प्यारे धरम, आपकी सोच में मैं यह लिख रहा हूँ। दुनिया भर में इतना प्यार नहीं जितना आपने हम सभी को दिया। हर मुस्कुराहट, हर टपकते आंसू में साथ निभाया, हर मुश्किल में हाथ बढ़ाया, और ऐसा सिर्फ हमारे धरम कर सकते हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "आप स्टार बनें तो सबको साथ लेकर हाथ थाम के आगे बढ़ें, किसी का हाथ नहीं छोड़ा। आपने पंजाब, साहनेवाल और देश का नाम रोशन किया है। ही-मैन हो आप सब के लिए, लेकिन बचपन से ही आप मेरे हीरो हैं। आप ही से हमने सपने देखना सीखा, आप ही से हमने आत्मविश्वास सीखा, और आपके संस्कार से हम देओल बने।
धर्मेंद्र का अपने बच्चों सनी देओल और बॉबी देओल से गहरा नाता था। बॉलीवुड में दोनों बेटों को डेब्यू कराने के लिए अभिनेता ने बहुत मेहनत की थी और उन्हें एक्टिंग के गुण भी सिखाए थे। अपने करियर की शुरुआत में सनी ने अपनी फिल्म 'बेताब' की डबिंग करने के बाद पिता धर्मेंद्र के कहने पर फिल्म की पूरी डबिंग दोबारा की थी। धर्मेंद्र को फिल्म में सनी की डबिंग पसंद नहीं आई थी और उन्होंने अपने सामने बैठाकर सनी से दोबारा डबिंग कराई थी। उस वक्त सनी इतना थक जाते थे कि काम को टालने की कोशिश करते थे लेकिन धर्मेंद्र रोज शाम को उन्हें दोबारा काम पर लगा देते थे।
यह फिल्म सनी के करियर की पहली फिल्म थी, और उन्हें काम का इतना अनुभव भी नहीं था। इस फिल्म में वे अमृता सिंह के साथ लीड रोल में थे। फिल्म अपने रिलीज के समय की बड़ी हिट बनकर उभरी थी।