11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रियो में पहला ब्रिक्स जन शिखर सम्मेलन सफल रहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रियो में पहला ब्रिक्स जन शिखर सम्मेलन सफल रहा?

सारांश

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुए पहले ब्रिक्स जन शिखर सम्मेलन ने वैश्विक सहयोग के नए आयामों पर चर्चा की। 21 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने आर्थिक सहयोग और वैश्विक शासन की चुनौतियों पर विचार किया। क्या यह सम्मेलन ब्रिक्स के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा?

मुख्य बातें

ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता।
आर्थिक सहयोग और बहुपक्षीयता पर चर्चा।
नागरिक समाज की भूमिका को मजबूत करना।
वैश्विक शासन की चुनौतियों पर विचार।

बीजिंग, 6 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पहला ब्रिक्स जन शिखर सम्मेलन 4 दिसंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में संपन्न हुआ।

चार दिन के सम्मेलन के दौरान, प्रतिभागियों ने यह विचार किया कि वैश्विक शासन में नागरिक समाज की भागीदारी को कैसे बढ़ाया जाए और वैश्विक दक्षिणी देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को कैसे प्रोत्साहित किया जाए।

21 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने आर्थिक सहयोग, बहुपक्षवाद, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था और वैश्विक शासन की चुनौतियों पर चर्चा की।

अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान के लिए चीन एनजीओ नेटवर्क के उप महासचिव चू क्वेइच्ये ने अपने भाषण में कहा कि आज की बहुध्रुवीय दुनिया के संदर्भ में ब्रिक्स देशों के बीच बातचीत और सहयोग को मजबूत करना एक न्यायपूर्ण वैश्विक शासन व्यवस्था बनाने के लिए आवश्यक है।

ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति और ब्रिक्स के नए विकास बैंक की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि इस सम्मेलन ने ब्रिक्स के लोगों को सरकारों के साथ बातचीत का पहला चैनल प्रदान किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह ब्रिक्स देशों के बीच की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहला ब्रिक्स जन शिखर सम्मेलन कब हुआ?
यह सम्मेलन 4 दिसंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित हुआ।
इस सम्मेलन में कितने देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए?
21 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हुए।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक शासन में नागरिक समाज की भागीदारी बढ़ाना और दक्षिणी देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले