सीबीएसई 12वीं बोर्ड की गणित परीक्षा: संतुलित प्रश्न पत्र, कुछ हल सरल और कुछ चुनौतीपूर्ण

Click to start listening
सीबीएसई 12वीं बोर्ड की गणित परीक्षा: संतुलित प्रश्न पत्र, कुछ हल सरल और कुछ चुनौतीपूर्ण

सारांश

सीबीएसई की 12वीं बोर्ड गणित परीक्षा में छात्रों ने संतुलित प्रश्न पत्र की सराहना की। कुछ प्रश्न आसान थे, जबकि अन्य ने चुनौती दी। क्या यह परीक्षा छात्रों की तैयारी को परखने में सफल रही?

Key Takeaways

  • गणित की परीक्षा का प्रश्न पत्र संतुलित था।
  • छात्रों ने परीक्षा को चुनौतीपूर्ण और आसान दोनों माना।
  • शिक्षकों ने सभी प्रकार के प्रश्नों को शामिल करने की प्रशंसा की।
  • परीक्षा सिलेबस के अनुसार थी।
  • छात्रों ने सकारात्मक अनुभव साझा किए।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सीबीएसई 12वीं बोर्ड की गणित परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा का बेसब्री से इंतज़ार देशभर के विद्यार्थियों ने किया। परीक्षा के बाद कई छात्रों ने गणित के प्रश्न पत्र को मध्यम से उन्नत स्तर का बताया। कुछ छात्रों का मानना था कि परीक्षा में शामिल कुछ प्रश्न हल करना काफी कठिन था।

शिक्षकों ने इसे एक संतुलित परीक्षा बताया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्र गौरव ने कहा कि प्रश्न पत्र में विभिन्न स्तर के प्रश्न थे, जिसमें कुछ सरल थे और कुछ चुनौतीपूर्ण भी। हालाँकि, गणित का यह परीक्षा अनुभव उम्मीद के अनुसार था।

गौरव ने यह भी बताया कि सभी प्रश्न सिलेबस के अनुसार थे। उनके अनुसार, अधिकांश सवालों के जवाब का उन्होंने अभ्यास किया था, इसलिए परीक्षा में कोई खास समस्या नहीं आई, लेकिन ई सेक्शन में थोड़ा अधिक समय लगा।

गौरव ने उम्मीद जताई कि गणित की परीक्षा उनके कुल प्रदर्शन को बेहतर करने में सहायक होगी। दूसरी छात्रा स्वाति ने कहा कि प्रश्नपत्र दिलचस्प था। जहाँ शॉर्ट प्रश्न आसान थे, वहीं सेक्शन डी के प्रश्न ज्यादा सरल नहीं थे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गणित परीक्षा के बारे में कई छात्र थोड़े दबाव में रहते हैं। दक्षिण दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र से बाहर आए छात्र रितेश ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक भय था कि सिलेबस के बाहर से कोई सवाल न आए। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह तनावमुक्त दिखे। उनका कहना था कि परीक्षा में कुछ प्रश्न कठिन थे, लेकिन बहुत भिन्न तरीके से नहीं पूछे गए थे।

शिक्षकों ने इसे एक संतुलित परीक्षा बताया। दिल्ली सरकार के स्कूल की अध्यापिका एस राणा के अनुसार, प्रश्नपत्र में सभी प्रकार के सवाल शामिल किए गए थे। इससे छात्रों की तैयारी का सही आकलन होता है।

राणा ने कहा कि जिन छात्रों ने पूरा पाठ्यक्रम पढ़ा है और अभ्यास किया है, उन्हें इस परीक्षा में कोई खास समस्या नहीं हुई। वहीं एक अन्य शिक्षक केवल शर्मा ने कहा कि गणित की तैयारी के लिए केवल विषय का अध्ययन या लेक्चर लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हर प्रश्न को बार-बार हल करना आवश्यक है। बार-बार की जाने वाली इस प्रैक्टिस से ही गणित में अच्छे अंक प्राप्त होते हैं।

उन्होंने कहा कि जो छात्र लगातार अभ्यास करते हैं, उनके लिए यह परीक्षा कठिन नहीं होती। लेकिन कम अभ्यास करने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा उतनी सरल भी नहीं थी।

यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। सीबीएसई 12वीं कक्षा के कई छात्रों ने बताया कि 9 मार्च का दिन उनके लिए महत्वपूर्ण रहा।

एक अन्य छात्र सिद्धार्थ ने कहा कि अब वह निश्चिंत होकर अन्य परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। गणित की परीक्षा को लेकर उनके मन में कई भ्रांतियाँ थीं, लेकिन आज की परीक्षा सफल रही और सभी डर समाप्त हो गए।

Point of View

NationPress
10/03/2026

Frequently Asked Questions

गणित की परीक्षा के प्रश्न पत्र का स्तर कैसा था?
गणित की परीक्षा का प्रश्न पत्र संतुलित था, जिसमें कुछ प्रश्न सरल थे जबकि कुछ चुनौतीपूर्ण।
छात्रों ने परीक्षा के बाद कैसा अनुभव बताया?
कई छात्रों ने परीक्षा को संतुलित और उनके अभ्यास के अनुसार बताया।
इस परीक्षा में छात्रों को कितनी कठिनाई हुई?
कुछ छात्रों ने कुछ प्रश्नों को कठिन बताया, जबकि ज्यादातर ने इसे manageable माना।
शिक्षकों की राय क्या है?
शिक्षकों ने इसे संतुलित परीक्षा बताया, जिसमें सभी प्रकार के प्रश्न शामिल थे।
परीक्षा का आयोजन किस समय हुआ?
यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई।
Nation Press