चीन के छांगयिंग-8 ड्रोन ने सफलतापूर्वक पहली उड़ान भरी
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन का पहला 7 टन स्तरीय बड़ा परिवहन ड्रोन, छांगयिंग-8, ने मंगलवार को हनान प्रांत के चंगचो शहर में अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की।
सूत्रों के अनुसार, छांगयिंग-8 का विकास चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा किया गया है। यह ड्रोन 17 मीटर लंबा है और इसके पंखों का फैलाव 25 मीटर है। इसमें 18 घन मीटर का सुपर बड़ा कार्गो होल्ड है, जिसमें विभिन्न मानक वायु कंटेनर और विशेष कोल्ड चेन स्टोरेज कंटेनर रखे जा सकते हैं। सभी कंटेनरों की लोडिंग और अनलोडिंग 15 मिनट में पूरी की जा सकती है, जिससे लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की क्षमता में विशेष सुधार होगा।
छांगयिंग-8 का टेकऑफ वजन 7 टन है और इसकी भार क्षमता 3.5 टन है। इसकी अधिकतम यात्रा सीमा 3,000 किलोमीटर से अधिक है। यह ड्रोन विभिन्न परिस्थितियों में पठारों पर और न्यूनतम 200 मीटर की छोटी दूरी पर टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है।
भविष्य में, छांगयिंग-8 का उपयोग ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, पठारी और द्वीपीय क्षेत्रों में जीवन और बुनियादी संस्थापनों के लिए सामग्री की आपूर्ति, आपातकालीन बचाव, बाढ़ नियंत्रण और आपदा राहत जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)