क्या छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जीएसटी सुधार के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जीएसटी सुधार के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया?

सारांश

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी 2.0 सुधारों के लिए आभार प्रकट किया। व्यापारी समूह मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं। जानिए इस ऐतिहासिक सुधार के बारे में।

मुख्य बातें

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का स्वागत हुआ।
जीएसटी 2.0 सुधारों का स्वागत किया गया।
व्यापारी समूह पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ हैं।
सभी व्यापारियों को अंतिम ग्राहकों तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया गया।
राज्य की नई विधानसभा का उद्घाटन किया गया।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को रायपुर पहुंचे पीएम मोदी का रायपुर एयरपोर्ट के बाहर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की टीम ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जीएसटी 2.0 सुधारों के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने न्यूज एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि सभी व्यापारी समूह पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार और उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, "प्रदेश के महामंत्री के रूप में हमने सभी व्यापारियों से आग्रह किया था कि जीएसटी 2.0 सुधारों के लाभ को अंतिम ग्राहकों तक पहुंचाना चाहिए।"

उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली के बाद एकादशी के दिन पीएम मोदी की झलक पाकर वे बेहद खुश हैं।

भसीन ने कहा, "हम यहां उनके दर्शन करने आए हैं और उनकी झलक पाना हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं है।"

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की उपाध्यक्ष सोनिया साहू ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधारों के लिए हमारी पूरी टीम पीएम मोदी का तहे दिल से स्वागत करती है।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने बताया कि जीएसटी 2.0 सुधारों के बाद पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए वे बेहद उत्सुक थे। हालांकि, समय की कमी के कारण वे रुक नहीं पाए।

इस दौरान, पीएम मोदी ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का उद्घाटन करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता और राज्य सरकार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य के निर्माण का संकल्प और उसकी सिद्धि तक मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी रहा हूं।

जीएसटी 2.0 सुधार भारत के टैक्स सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव के रूप में 22 सितंबर को लागू हुआ था। यह सुधार टैक्स ढांचे को सरल बनाने और आम नागरिकों को राहत प्रदान करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना छत्तीसगढ़ और पूरे देश के व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है। जीएसटी 2.0 सुधारों के साथ व्यापारियों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। यह कदम न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी का स्वागत क्यों किया गया?
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी सुधारों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले