चीन के नागरिक परिवहन हवाई अड्डों ने 2025 में नई ऐतिहासिक उपलब्धियों को छुआ
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन की जानकारी के अनुसार, 2025 में चीन के नागरिक परिवहन हवाई अड्डे तीन महत्वपूर्ण संकेतकों में नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे। इन हवाई अड्डों ने पूरे वर्ष 15,290.46 लाख यात्रियों, 218.64 लाख टन कार्गो और मेल, साथ ही 124.48 लाख एयरक्राफ्ट टेक ऑफ और लैंडिंग को संभाला, जो कि वर्ष-दर-वर्ष क्रमशः 4.8%, 9.0%, और 0.4% की वृद्धि को दर्शाता है।
नागरिक उड्डयन प्रशासन ने 2025 का राष्ट्रीय नागरिक परिवहन हवाई अड्डा उत्पादन सांख्यिकी बुलेटिन जारी किया। इस बुलेटिन में बताया गया है कि 2025 के अंत तक, चीन में 270 प्रमाणित परिवहन हवाई अड्डे थे, जिनमें से 266 में नियमित उड़ानें संचालित हो रही थीं, जो 261 शहरों (या क्षेत्रों) को सेवा प्रदान कर रही थीं।
यात्री थ्रूपुट के संदर्भ में, 2025 में 41 परिवहन हवाई अड्डों ने 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभाला, जो सभी घरेलू परिवहन हवाई अड्डों के कुल यात्री थ्रूपुट का 83.7% था।
कार्गो और मेल थ्रूपुट के संदर्भ में, 2025 तक, 35 परिवहन हवाई अड्डों का कार्गो और मेल थ्रूपुट 1 लाख टन से अधिक था, जो सभी घरेलू परिवहन हवाई अड्डों के कुल कार्गो और मेल थ्रूपुट का 93.6% था।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)