12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन के नौ शहर 'अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर' के रूप में प्रमाणित हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन के नौ शहर 'अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर' के रूप में प्रमाणित हुए?

सारांश

चीन ने हाल ही में आर्द्रभूमि संरक्षण में एक नई उपलब्धि हासिल की है। नौ शहरों को 'अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर' के रूप में मान्यता मिली है, जिससे चीन की स्थिति और भी मज़बूत हुई है। जानें इन शहरों के बारे में और इस सम्मेलन के उद्देश्य के बारे में।

मुख्य बातें

चीन ने 9 नए शहरों को अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर का दर्जा दिया है।
चीन में अब कुल 22 ऐसे शहर हैं।
आर्द्रभूमि संधि का उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना है।
संरक्षित आर्द्रभूमि संसाधन और जैव विविधता को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।
सम्मेलन का मुख्य विषय 'बेहतर भविष्य के लिए आर्द्रभूमि की सुरक्षा' था।

बीजिंग, 25 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। 24 जुलाई को ज़िम्बाब्वे के विक्टोरिया फॉल्स में आयोजित "आर्द्रभूमि संधि" (रामसर कन्वेंशन) के पक्षकारों के 15वें सम्मेलन में चीन के नौ शहरों को "अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर" का प्रतिष्ठित दर्जा प्रदान किया गया। इस नई उपलब्धि के साथ, चीन में "अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहरों" की कुल संख्या अब 22 हो गई है, जिससे वह इस सूची में विश्व में पहले स्थान पर बना हुआ है।

इस बार प्रमाणित होने वाले नौ शहरों में शामिल हैं: शांगहाई केंद्र शासित शहर का छोंगमिंग जिला, युन्नान प्रांत का ताली शहर, फ़ूच्येन प्रांत का फ़ूचो शहर, चच्यांग प्रांत का हांगचो शहर, च्यांगशी प्रांत का च्युच्यांग शहर, शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश का ल्हासा शहर, च्यांगसू प्रांत का सूचो शहर, चच्यांग प्रांत का वनचो शहर, और हूनान प्रांत का य्वेयांग शहर।

चीनी राष्ट्रीय वानिकी और चरागाह प्रशासन के अनुसार, "आर्द्रभूमि संधि" द्वारा "अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर" के रूप में प्रमाणित होना शहरी आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन प्रमाणित शहरों में न केवल समृद्ध आर्द्रभूमि संसाधन और अद्वितीय भूदृश्य हैं, बल्कि उनमें अच्छी तरह से संरक्षित आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता भी मौजूद है।

यह उल्लेखनीय है कि "आर्द्रभूमि संधि" एक अंतर-सरकारी समझौता है जो आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए समर्पित है। वर्तमान में इसमें 172 पक्षकार शामिल हैं। मौजूदा पक्षकारों के 15वें सम्मेलन की थीम "बेहतर भविष्य के लिए आर्द्रभूमि की सुरक्षा" है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करना तथा पारिस्थितिक स्वास्थ्य और जैव विविधता को बनाए रखने और जलवायु लचीलापन बढ़ाने में आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि चीन का यह कदम आर्द्रभूमि संरक्षण में एक नई दिशा दिखाता है। 'अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर' का दर्जा प्राप्त करना सिर्फ चीन के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। हमें ऐसे प्रयासों का समर्थन करना चाहिए जो पारिस्थितिकी तंत्र को सहेजने में मदद करते हैं।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर क्या होते हैं?
अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर वे शहर होते हैं जिन्हें आर्द्रभूमि संधि द्वारा संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए मान्यता प्राप्त होती है।
चीन में कितने अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर हैं?
चीन में अब कुल 22 अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर हैं।
आर्द्रभूमि संधि का उद्देश्य क्या है?
आर्द्रभूमि संधि का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग करना है।
हाल के सम्मेलन में क्या चर्चा हुई?
हाल के सम्मेलन में आर्द्रभूमि के संरक्षण और जलवायु लचीलापन पर चर्चा की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले