15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन में खरीफ फसल की स्थिति सामान्य से अच्छी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन में खरीफ फसल की स्थिति सामान्य से अच्छी है?

सारांश

चीन में खरीफ फसल की स्थिति इस साल सामान्य से बेहतर बताई जा रही है। कृषि मंत्रालय का कहना है कि 60 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है और भारी उत्पादन की संभावना है। जानिए इस विषय पर और क्या कहा गया है।

मुख्य बातें

चीन का अनाज उत्पादन बेहतर स्थिति में है।
60 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है।
खरीफ फसल सामान्य से बेहतर है।
उच्च कुशलता वाली प्लांटिंग मशीनों का उपयोग बढ़ रहा है।
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के उपाय किए जा रहे हैं।

बीजिंग, 18 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस साल चीन के अनाज उत्पादन की स्थिति बेहतर है। प्रारंभिक मौसम में 60 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है और भारी फसल की संभावना है। खरीफ फसल की स्थिति सामान्य से बेहतर है।

यह ध्यान देने योग्य है कि खरीफ फसल चीन के वार्षिक अनाज उत्पादन का लगभग तीन चौथाई हिस्सा है, जो इस वर्ष सात खरब किलोग्राम अनाज उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

चीनी कृषि मंत्रालय के प्लांटिंग प्रबंधन विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी ने 17 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस साल विभिन्न क्षेत्रों में यूनिट उत्पादन में सुधार पर जोर दिया जा रहा है और उच्च कुशलता वाली प्लांटिंग मशीनें का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रकाश, तापमान और पानी की स्थिति भी अनुकूल है। इसलिए, खरीफ फसलों के विकास की स्थिति सामान्य से बेहतर है।

उन्होंने कहा कि अगले चरण में यूनिट उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम और उनसे होने वाले नुकसान को कम करने की कोशिश की जाएगी ताकि एक अच्छी खरीफ फसल प्राप्त की जा सके।

परिचय के अनुसार, इस साल चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज की पैदावार 1 खरब 99 अरब 74 करोड़ किलोग्राम है, जो पिछले साल के बाद का दूसरा ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इसने पूरे साल के अनाज उत्पादन की स्थिरता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो देश की खाद्य सुरक्षा के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, प्राकृतिक आपदाओं का प्रबंधन भी आवश्यक है। एक संतुलित दृष्टिकोण से ही चीन अपने खाद्य उत्पादन लक्ष्यों को हासिल कर सकेगा।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन में खरीफ फसल की स्थिति कैसी है?
इस साल खरीफ फसल की स्थिति सामान्य से बेहतर है, जो अनाज उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी।
क्या इस साल चीन में धान की कटाई हो चुकी है?
जी हां, प्रारंभिक मौसम में 60 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है।
चीनी कृषि मंत्रालय ने क्या कहा है?
मंत्रालय ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में यूनिट उत्पादन में सुधार पर जोर दिया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले