28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने रूस में आयोजित सर्कस महोत्सव में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने रूस में आयोजित सर्कस महोत्सव में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते?

सारांश

चीन की सर्कस टीमों ने रूस के 'आइडल-2025' महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया। यह खबर जानकर आपको सर्कस कला की अद्भुत दुनिया का अनुभव होगा, जिसमें चीन ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जानें इस महोत्सव के मुख्य अंश और चीनी कलाकारों की प्रशंसा।

मुख्य बातें

चीन ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते।
मॉस्को में 'आइडल-2025' महोत्सव का आयोजन हुआ।
15 देशों के लगभग 200 कलाकारों ने भाग लिया।
चीनी टीमों की रचनात्मकता की प्रशंसा की गई।
सर्कस कला का सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ा।

बीजिंग, 21 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित 'आइडल-2025' अंतर्राष्ट्रीय सर्कस कला महोत्सव के परिणाम सामने आए हैं। इस प्रतियोगिता में चीन की दो टीमों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल जीते।

चाइनीज एक्रोबेटिक ट्रूप की 'पुरुषों की टीम ड्राइविंग कौशल' को जजों ने गोल्ड आइडल अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसके साथ ही, चीन के हुनान प्रांत के सर्कस आर्ट्स थिएटर ने ब्रॉन्ज आइडल अवॉर्ड अपने नाम किया।

मॉस्को सर्कस के निदेशक झापाश्नी ने चीनी टीमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चीन से आए कार्यक्रम अत्यधिक रचनात्मक थे और कलाकारों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने यह भी बताया कि चीन हर साल इस महोत्सव में बेहतरीन कलाकारों को भेजता है, जिससे रूस और अन्य देशों के साथ सर्कस कला के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रूस और चीन सर्कस के क्षेत्र में आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे

'आइडल' अंतर्राष्ट्रीय सर्कस कला महोत्सव पहली बार 2013 में प्रारंभ हुआ था और यह दुनिया के सबसे बड़े सर्कस आयोजनों में से एक है। इस साल का महोत्सव 17 से 20 जुलाई तक मॉस्को में हुआ, जिसमें रूस, चीन, अमेरिका, हंगरी, चिली, इथियोपिया और उत्तर कोरिया जैसे 15 देशों के लगभग 200 कलाकारों ने हिस्सा लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह समाचार दर्शाता है कि सर्कस कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देती है। चीन और रूस के बीच सहयोग से सर्कस कला को एक नई पहचान मिलती है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन ने सर्कस महोत्सव में कितने मेडल जीते?
चीन ने 'आइडल-2025' सर्कस महोत्सव में एक गोल्ड मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल जीते।
यह महोत्सव कब हुआ था?
यह महोत्सव 17 से 20 जुलाई 2025 तक मॉस्को में आयोजित किया गया।
कितने देशों ने इस महोत्सव में भाग लिया?
इस महोत्सव में 15 देशों के लगभग 200 कलाकारों ने हिस्सा लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले