8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन वर्चुअल करंसी संबंधी गैरकानूनी वित्तीय गतिविधियों पर प्रहार जारी रखेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन वर्चुअल करंसी संबंधी गैरकानूनी वित्तीय गतिविधियों पर प्रहार जारी रखेगा?

सारांश

क्या चीन की सरकार वर्चुअल करंसी पर अपनी सख्ती बनाए रखेगी? जानिए कैसे यह नीति जनता की संपत्ति की रक्षा करेगी और क्या हैं इसके पीछे के कारण।

मुख्य बातें

चीनी जन बैंक वर्चुअल मुद्रा पर सख्ती से नज़र रखेगा।
गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्थिर मुद्रा की पहचान और मनी लॉन्ड्रिंग की चुनौतियाँ हैं।
वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए समन्वय की आवश्यकता है।

बीजिंग, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। 29 नवंबर को प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीनी जन बैंक वर्चुअल मुद्रा पर अपनी पाबंदी नीति को बनाए रखेगा और वर्चुअल मुद्रा से जुड़ी गैरकानूनी वित्तीय गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रखेगा, जिससे जनता की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

परिचय के अनुसार, चीनी जन बैंक ने हाल ही में वर्चुअल मुद्रा के कारोबार पर कार्रवाई के समन्वय तंत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में बताया गया कि कई कारणों से वर्चुअल मुद्रा की सट्टेबाजी फिर से बढ़ने लगी है। साथ ही, संबंधित गैरकानूनी और अपराधिक गतिविधियों का भी सामना किया जा रहा है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्चुअल मुद्रा का कानूनी मुद्रा के समकक्ष कोई कानूनी स्थान नहीं है और इसे मुद्रा के रूप में बाजार में संचालित नहीं होना चाहिए। वर्चुअल मुद्रा से संबंधित कारोबार को गैरकानूनी वित्तीय गतिविधि माना गया है।

इस बैठक में स्थिर मुद्रा के बारे में भी चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि वर्तमान में स्थिर मुद्रा ग्राहकों की पहचान और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता। इसके माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और गैरकानूनी सीमापार लेनदेन जैसी गतिविधियों का खतरा बना हुआ है।

इसके अलावा, सभी संबंधित विभागों से अनुरोध किया गया कि वे समन्वय और सहयोग को मजबूत करें, ताकि निगरानी क्षमता को बढ़ाया जा सके और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके, जिससे वित्तीय व्यवस्था की स्थिरता बनी रहे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि चीन की सरकार का यह कदम वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। वर्चुअल मुद्रा के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करना एक चुनौती है, लेकिन यह कदम जनता की संपत्ति की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन की वर्चुअल मुद्रा नीति क्या है?
चीन की वर्चुअल मुद्रा नीति गैरकानूनी वित्तीय गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण रखने का लक्ष्य रखती है।
क्या वर्चुअल मुद्रा कानूनी है?
नहीं, वर्चुअल मुद्रा को कानूनी मुद्रा के समकक्ष स्थान नहीं दिया गया है।
वर्चुअल मुद्रा से सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?
चीनी जन बैंक निगरानी क्षमता को बढ़ाकर और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करके सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले