नवआरंभ उत्सव: 25 मार्च को प्रदेशभर में बालवाटिका नामांकन का महोत्सव

Click to start listening
नवआरंभ उत्सव: 25 मार्च को प्रदेशभर में बालवाटिका नामांकन का महोत्सव

सारांश

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 मार्च को आयोजित 'नवआरंभ उत्सव' का उद्देश्य 3-6 वर्ष के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन बढ़ाना है। यह कार्यक्रम अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक करेगा और बच्चों को विद्यालय की गतिविधियों से परिचित कराएगा।

Key Takeaways

  • नवआरंभ उत्सव का आयोजन 25 मार्च को होगा।
  • उद्देश्य: बच्चों का नामांकन बढ़ाना।
  • कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल हैं।
  • सरकार ने 1592.22 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया।
  • अभिभावकों को विद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

लखनऊ, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार छोटे बच्चों के लिए विद्यालय में प्रवेश को प्रोत्साहित करने और प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी के तहत, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश भर के सभी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में ‘नवआरंभ उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष कार्यक्रम 25 मार्च को एक साथ पूरे राज्य में मनाया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन बढ़ाना और अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बालवाटिका की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा और अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का विवरण प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नीति के अनुसार, वर्ष 2030 तक प्रारंभिक शिक्षा का लाभ सभी बच्चों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ने विशेष अभियान के जरिए बच्चों के नामांकन और उपस्थिति में वृद्धि की योजना बनाई है। नवआरंभ उत्सव के दौरान विद्यालयों में अभिभावकों को बालवाटिका की गतिविधियों, लर्निंग कॉर्नर, स्टेशनरी, खेल सामग्री और बच्चों के बैठने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाएगी।

साथ ही, बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे अभिभावकों को बालवाटिका के शैक्षिक वातावरण की एक झलक मिलेगी। नवआरंभ उत्सव के लिए विभाग ने एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें जनप्रतिनिधि दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम के उद्देश्य और बालवाटिका की अवधारणा पर प्रस्तुतीकरण करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा और बालवाटिका के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा, कक्षा-1 में प्रवेश के लिए पात्र बच्चों की सूची अभिभावकों को उपलब्ध कराना और क्रियाशील बालवाटिका का प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट, नोडल शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला स्तर से लेकर विद्यालय स्तर तक कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी और संबंधित सूचनाएं प्रेरणा पोर्टल और विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से राज्य स्तर पर साझा की जाएंगी।

नवआरंभ उत्सव के आयोजन के लिए राज्य सरकार ने 1592.22 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय को लगभग 3000 रुपये की दर से राशि प्रदान की जाएगी। इस धनराशि का उपयोग कार्यक्रम के आयोजन, बच्चों के लिए गतिविधियों, बैनर-पोस्टर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि मजबूत प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करती है। इसी दृष्टिकोण से राज्य सरकार आंगनबाड़ी और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। ‘नवआरंभ उत्सव’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छोटे बच्चों के नामांकन और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Point of View

क्योंकि यह शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक है।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

नवआरंभ उत्सव कब और कहाँ आयोजित होगा?
नवआरंभ उत्सव 25 मार्च को पूरे उत्तर प्रदेश में सभी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन बढ़ाना और अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
क्या गतिविधियाँ इस उत्सव के दौरान होंगी?
इस उत्सव के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बालवाटिका की गतिविधियों की जानकारी और अभिभावकों को विद्यालय की सुविधाओं का विवरण दिया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन किसके द्वारा किया जाएगा?
यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा।
राज्य सरकार ने कार्यक्रम के लिए कितना बजट स्वीकृत किया है?
राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 1592.22 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
Nation Press