11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की केजरीवाल से तुलना की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की केजरीवाल से तुलना की?

सारांश

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर पर आरोपों को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की है। उन्होंने दिल्ली की राजनीति की याद दिलाते हुए केजरीवाल की तुलना की। जानिए इस पर उनका क्या कहना है और बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में।

मुख्य बातें

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर को केजरीवाल से जोड़ा।
महिलाओं के लिए 10 हजार रुपए की सहायता।
सरकार की योजनाओं का उद्घाटन हो रहा है।

पटना, 30 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा एनडीए नेताओं पर लगाए गए आरोपों पर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने विभिन्न व्यक्तियों पर लगातार आरोप लगाए हैं। यह एक जांच का विषय है।

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से तुलना करते हुए कहा कि ऐसी ही राजनीति पहले दिल्ली में भी देखी गई थी। जब आम आदमी पार्टी के एक नेता आए थे और आरोपों की एक सूची पेश की थी, तब जब कार्यवाही करने का समय आया, तो वे चुप हो गए थे।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा जिन व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं, वे अपने पक्ष को प्रस्तुत करने में सक्षम हैं। कई नेताओं ने मानहानि का दावा भी किया है और जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर आरोप लगाएंगे और इसके जवाब में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। विपक्ष के आरोपों पर कि 'बिहार सरकार के खजाने में पैसा नहीं है' और 'योजनाओं की घोषणा' करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से घबरा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार न केवल शिलान्यास कर रहे हैं, बल्कि योजनाओं का उद्घाटन भी कर रहे हैं। अब तक विपक्ष केवल सपने दिखा रहा था। 15 साल मिले थे, तब उन्होंने क्यों नहीं इन योजनाओं को लागू किया?

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए डालकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि वे उद्यमी बनें, और अपने पैरों पर खड़ी हों। जब एक महिला अपने पैरों पर खड़ी होती है, तो वह पूरे परिवार को साथ लेकर चलती है। इसके बाद उनके प्रोजेक्ट पर और दो लाख रुपए दिए जाएंगे ताकि वे अपने व्यापार को स्थापित कर सकें। यह विकास की सोच है। यह ऐसा कदम है जो महिलाओं और परिवारों को सशक्त बनाता है। ऐसी योजनाएं तो विपक्ष सपने में भी नहीं सोच सकता।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। चिराग पासवान का यह बयान प्रशांत किशोर के खिलाफ एक रणनीति के तहत आया है, जो कि उनकी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास है। सरकार की योजनाएं महिलाओं के लिए सकारात्मक बदलाव का संकेत हैं, लेकिन विपक्ष की तरफ से उठाए गए सवालों का जवाब देना आवश्यक होगा।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर पर क्या कहा?
चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय है और उन्होंने केजरीवाल से तुलना की।
महिलाओं के लिए कौन सी योजनाएं चल रही हैं?
सरकार महिलाओं को उद्यमी बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले