क्या चिराग पासवान भी सरकार का हिस्सा हैं? : तेजस्वी यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चिराग पासवान भी सरकार का हिस्सा हैं? : तेजस्वी यादव

सारांश

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चिराग पासवान स्वयं सरकार का हिस्सा हैं। क्या बिहार की स्थिति में बदलाव आएगा?

मुख्य बातें

चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
तेजस्वी यादव ने चिराग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे खुद सरकार का हिस्सा हैं।
बिहार में अपराध की स्थिति चिंताजनक है।
सरकार को इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है।
बिहार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर ध्यान देने की जरूरत है।

पटना, 26 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे भी सरकार का हिस्सा हैं।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में अपराधी अब विजय और सम्राट बन चुके हैं। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और चिराग पासवान भी सरकार के हिस्से हैं, जो इस मुद्दे को उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्‍होंने चिराग पासवान पर हमला करते हुए कहा कि चिराग केंद्रीय मंत्री हैं, उनके पास पांच-पांच सांसद हैं। ऐसे में वे खुद को कमजोर क्यों समझ रहे हैं? वे अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं। चिराग यह दिखा रहे हैं कि वे कितने कमजोर हो चुके हैं। अगर उन्हें लगता है कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है, महिलाओं का अपमान हो रहा है, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, तो वे उस गठबंधन का हिस्सा क्यों हैं? चिराग पासवान को कुर्सी से बहुत प्यार है, और वे इतने कमजोर हो गए हैं कि सरकार में रहकर भी कुछ नहीं कर सकते।

उल्‍लेखनीय है कि चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था पर कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाओं की एक श्रृंखला बन गई है और प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह से नतमस्तक दिख रहा है।

चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह सच है कि इन घटनाओं पर कार्रवाई हुई है, लेकिन सवाल यह है कि ऐसी घटनाएं घट क्यों रही हैं? अब तो लगता है कि प्रशासन पूरी तरह से इन घटनाओं को रोकने में नाकामयाब है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो प्रदेश के लिए आने वाले दिनों में ये बहुत भयावह परिस्थिति पैदा कर देगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की कानून व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के बीच की बहस इस समस्या की जटिलता को उजागर करती है। हमें इस विषय में गहराई से विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था पर क्या कहा?
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला बन गई है और प्रशासन इन अपराधियों के सामने नतमस्तक है।
तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर क्या आरोप लगाया?
तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान सरकार के हिस्से हैं और उन्हें अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले