11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी के बयान पर सीएम रेखा गुप्ता का यह पलटवार सही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी के बयान पर सीएम रेखा गुप्ता का यह पलटवार सही है?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी के छठ महापर्व पर बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। क्या ये बयान देश की संस्कृति को ठेस पहुंचाते हैं? जानें इस विवाद के पीछे की सच्चाई और मुख्यमंत्री का पक्ष।

मुख्य बातें

छठ महापर्व का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजनीति में संस्कृति का सम्मान होना चाहिए।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ा रुख अपनाया।
जागरूक जनता अपने नेताओं के चरित्र को समझती है।
भाजपा सरकार के कामों की तुलना में कांग्रेस का अतीत कमजोर है।

दरभंगा, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के छठ महापर्व संबंधी बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति छठी मैया का अपमान कर और पूर्वांचल के भाइयों-बहनों का अनादर कर वोट बैंक की राजनीति करना चाहता है, तो अब भारत में यह राजनीति नहीं चलेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि देश की जनता, पूर्वांचल की जनता और बिहार की जनता समझती है कि राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति के लिए छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। यह त्योहार आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है और इसके अपमान को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को इस बात की तकलीफ है कि पिछले 27 सालों में जो काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की सरकारों में नहीं हो पाए, वे अब भाजपा सरकार में हो रहे हैं, उनकी तकलीफ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की जनता की सेवा कर रहे हैं और करते रहेंगे। जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर भी सीएम गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लगातार देश की सेवा में जुटे हुए हैं। कई लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि भारत आज वैश्विक स्तर पर एक सशक्त नेतृत्व के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनावी मौसम के मेंढक की तरह हैं, जो केवल चुनाव के समय थोड़ी देर के लिए बाहर आते हैं, बयान देते हैं और फिर गायब हो जाते हैं, लेकिन देश की जनता, खासकर बिहार की जनता, उनके असली चरित्र को भलीभांति जानती है। उन्होंने न पहले कभी जनता के हित में काम किया, न आगे करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जनता की भावनाओं को समझना जरूरी है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने छठ महापर्व के बारे में क्या कहा?
राहुल गांधी ने छठ महापर्व को लेकर कुछ विवादास्पद टिप्पणियाँ की थीं, जिसका सीएम रेखा गुप्ता ने कड़ा जवाब दिया।
सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि छठी मैया का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह राजनीति अब खत्म हो चुकी है।
क्या छठ महापर्व की राजनीति में कोई स्थान है?
छठ महापर्व धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, इसलिए इस पर राजनीति करना उचित नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले