20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तरी क्षेत्रीय परिषद बैठक में सीएम सुक्खू ने आपदा राहत सुधारों पर जोर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तरी क्षेत्रीय परिषद बैठक में सीएम सुक्खू ने आपदा राहत सुधारों पर जोर दिया?

सारांश

फरीदाबाद में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में, सीएम सुक्खू ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आपदा राहत के लिए सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया और कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। जानें इस बैठक की प्रमुख बातें।

मुख्य बातें

आपदा राहत सुधारों की आवश्यकता पर जोर जलविद्युत परियोजनाओं में रॉयल्टी का मुद्दा कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार शिपकी-ला के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा का प्रस्ताव मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान

फरीदाबाद, 17 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के फरीदाबाद में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लंबित मुद्दों को जोर शोर से उठाया।

मुख्यमंत्री ने आपदा पश्चात पुनर्वास के लिए लंबित केंद्रीय पैकेज को शीघ्र जारी करने और जीएसटी मुआवजा अवधि के बाद 9,478 करोड़ रुपए के राजस्व घाटे की भरपाई हेतु विशेष टास्क फोर्स बनाने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

उन्होंने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत चंडीगढ़ की भूमि और परिसंपत्तियों में हिमाचल के वैध 7.19 प्रतिशत हिस्से को जारी करने की मांग की। साथ ही, 2011 के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल की यह हिस्सेदारी बीबीएमबी द्वारा उत्पादित बिजली पर उसके हक का भी आधार है।

मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी में हिमाचल से एक स्थायी सदस्य की नियुक्ति और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार बीबीएमबी से लंबित बकाया राशि तुरंत जारी करने की भी मांग की।

उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित जलविद्युत परियोजनाओं में 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी के प्रावधान को लागू करने और लागत वसूल हो चुकी परियोजनाओं में हिमाचल की रॉयल्टी बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का भी आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, 40 वर्ष पूरे कर चुकी जलविद्युत परियोजनाओं को राज्य को सौंपने का प्रस्ताव भी रखा।

आपदा प्रभावित पहाड़ी प्रदेशों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सीएम सुक्खू ने आपदा राहत नियमों की समग्र समीक्षा की मांग की और पूरे उत्तरी क्षेत्र के लिए एकीकृत सतत विकास ढांचा तैयार करने का आह्वान किया

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर ऐसी समन्वित योजना अनिवार्य है।

राज्य में हवाई नेटवर्क विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए पूर्ण केंद्रीय वित्त पोषण और भूमि अधिग्रहण व्यय वहन करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिपकी-ला के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने, उच्च-ऊंचाई अनुसंधान केंद्र तथा आइस हॉकी स्टेडियम जैसे प्रोजेक्ट शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा।

मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य की कड़ी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने तीन माह के बड़े जागरूकता अभियान की जानकारी दी और पॉक्सो मामलों में शून्य-सहिष्णुता नीति दोहराई।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि हिमाचल के लिए आवश्यक सुधारों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यह बैठक न केवल स्थानीय मुद्दों को उठाने का एक मंच है, बल्कि उत्तरी क्षेत्र के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम सुक्खू ने कौन से मुद्दे उठाए?
उन्होंने आपदा पश्चात पुनर्वास, केंद्रीय पैकेज, जीएसटी मुआवजा और जलविद्युत परियोजनाओं के मुद्दे उठाए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या था?
बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तरी क्षेत्र के विकास और आपदा राहत में सुधार करना था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले