सीएम योगी ने बच्चों को मिड-डे मील परोसकर शिक्षा का दिया संदेश

Click to start listening
सीएम योगी ने बच्चों को मिड-डे मील परोसकर शिक्षा का दिया संदेश

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बच्चों को मिड-डे मील परोसा और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

Key Takeaways

  • योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को मिड-डे मील परोसा।
  • बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
  • कार्यक्रम में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।
  • बच्चों को उपहार और पुस्तकें वितरित की गईं।
  • कार्यक्रम ने बच्चों में उत्साह बढ़ाया।

वाराणसी, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के शुभारंभ के दौरान बच्चों के बीच जाकर मिड-डे मील परोसा। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग, किताबें और उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने निपुण विद्यालयों और विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्नेहिल रूप देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से मिड-डे मील परोसा, जिससे बच्चे खुशी से खिलखिला उठे। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे रोज स्कूल आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें, जिस पर बच्चों ने उत्साह के साथ सहमति जताई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, किट, उपहार और चॉकलेट वितरित किए। बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। मुख्यमंत्री ने जनपद के पांच निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जबकि पांच निपुण विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान ‘शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां’ पुस्तिका का विमोचन किया गया और अभियान से जुड़ी लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने जनपद के पांच निपुण विद्यालयों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्राथमिक विद्यालय नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव, प्राथमिक विद्यालय शगुनहा बड़ागांव की प्रधानाध्यापिका सुष्मिता भारती, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर विकास क्षेत्र चिरईगांव के प्रधानाध्यापक शशिकांत सिंह, कंपोजिट विद्यालय भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव और कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Point of View

जहां मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित किया है कि वे नियमित स्कूल आएं। यह न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास में भी सहायक है।
NationPress
11/04/2026

Frequently Asked Questions

सीएम योगी ने किस अभियान का शुभारंभ किया?
सीएम योगी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बच्चों को क्या वितरित किया गया?
बच्चों को स्कूल बैग, किताबें, उपहार और चॉकलेट वितरित की गई।
किस विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ?
यह कार्यक्रम वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कौन-कौन से अतिथि उपस्थित थे?
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सीएम ने किसे सम्मानित किया?
सीएम ने निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
Nation Press