27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुजफ्फरनगर सड़क दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुजफ्फरनगर सड़क दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया?

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में हुई सड़क दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की। इस दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जानें इस हादसे की पूरी जानकारी और सरकार के निर्देशों के बारे में।

मुख्य बातें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की।
दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई।
घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
हादसे की जांच जारी है।
तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही को कारण माना गया।

लखनऊ/मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के तितावी में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर जिले में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया है। महाराज जी ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।"

मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना तितावी क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार 8 लोग हरियाणा के करनाल के फरीदपुर से हरिद्वार जा रहे थे। ये सभी एक परिजन की मृत्यु के बाद गंगा में फूल विसर्जन करने के लिए निकले थे। इस हादसे में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई। एक अन्य पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। रेफर किए गए व्यक्तियों में से एक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें यह याद दिलाती है कि सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हम हमेशा अपने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और इस मामले में, सरकार को गंभीरता से जांच करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुजफ्फरनगर दुर्घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस दुर्घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या निर्देश दिए?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
दुर्घटना का कारण क्या बताया गया है?
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले