कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन, पत्नी की खुशी का इजहार
सारांश
Key Takeaways
- कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन मिला।
- उनकी पत्नी ने खुशी व्यक्त की और इसे ईश्वर की कृपा बताया।
- मालेगांव धमाका मामले में वे बरी हो चुके हैं।
- एनसीपी नेताओं ने प्रमोशन पर अपनी राय रखी।
- यह घटना उनके परिवार के लिए नई शुरुआत का संकेत है।
पुणे, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मालेगांव धमाका मामले में बरी होने के पश्चात कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति मिलने पर उनकी पत्नी अपर्णा पुरोहित ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह ईश्वर की कृपा है कि इतने वर्षों बाद उन्हें यह पद मिला है।"
अपर्णा पुरोहित ने आगे कहा कि जब कर्नल श्रीकांत पुरोहित बरी हुए, तब उन्हें कर्नल के पद पर पदोन्नति मिली थी और अब उन्हें ब्रिगेडियर का पद दिया गया है। कठिन समय के बाद अब जाकर उन्हें काम करने का मौका मिला है।
मालेगांव धमाका मामले में बरी होने के बाद कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन मिलने पर एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने कहा कि कर्नल पुरोहित और साध्वी की एनआईए ने विस्तार से जांच की थी और वे कई सालों तक जांच के दायरे में रहे। अब उनकी बरी होने की खबर आई है, साथ ही पुरोहित को प्रमोशन भी दिया गया है।
वहीं, एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने कहा कि मालेगांव धमाका एक बहुत बड़ी घटना थी। जब यह घटना हुई थी, तब मैं खुद महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष था। साध्वी प्रज्ञा सिंह, कर्नल पुरोहित और उनके अन्य साथियों के नाम सामने आए थे। मेरा मानना है कि अगर हेमंत करकरे की हत्या न हुई होती, तो अब तक सब कुछ साफ हो गया होता।
मालेगांव धमाका मामले में बरी होने के बाद कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन मिलने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने कहा कि सरकार के पास बहुमत है, वह जो चाहे कर सकती है, लेकिन देश संविधान के अनुसार चलता है। कर्नल पुरोहित उस मामले में जेल में थे। सरकारी वकील ने एक बयान दिया था कि मुझ पर दबाव है कि मैं आरोपी के प्रति सहानुभूति दिखाऊं।