12 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली पुलिस ने दीपावली गोलीबारी के मुख्य आरोपी जीशान को गिरफ्तार किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली पुलिस ने दीपावली गोलीबारी के मुख्य आरोपी जीशान को गिरफ्तार किया

सारांश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दीपावली की रात हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी जीशान अहमद को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गैर-जमानती वारंट के तहत की गई। पुलिस ने आरोपी को तिलक नगर से पकड़ा।

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस ने जीशान अहमद को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई।
जीशान पर हत्या के प्रयास का आरोप है।
पुलिस ने तिलक नगर से उसे पकड़ा।
अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (डब्ल्यूआर-1) ने हत्या के प्रयास के मामले में एक प्रमुख आरोपी जीशान अहमद को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि केशव पुरम क्षेत्र में दीपावली 2025 की रात हुई गोलीबारी की घटना से संबंधित मुख्य आरोपी जीशान अहमद इदरीसी को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ केशव पुरम थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लंबे समय से इसकी खोज कर रही थी, लेकिन वह फरार था। फिर क्राइम ब्रांच को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पुलिस ने बताया कि दीपावली की रात जीशान अहमद ने अपने साथी अपराधियों के साथ मिलकर हत्या के इरादे से कई राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान भानु कुमार नामक व्यक्ति को गोली लगी थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद से वह फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा।

क्राइम ब्रांच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर अनिल मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में एसआई अंशु कडियान, डब्ल्यू/एएसआई नरेंद्र कौर, हेड कांस्टेबल संदीप यादव, प्रवीण, नवीन और कांस्टेबल कृष्ण शामिल थे। एसीपी राज कुमार की देखरेख में टीम ने लगातार आरोपी की खोज की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी तिलक नगर के चांद नगर इलाके में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट और झपटमारी जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी ने केवल 10वीं तक पढ़ाई की है और जल्दी पैसा कमाने के लालच में अपराध की दुनिया में कदम रखा। वह पहले भी 2020 में सागरपुर इलाके में फायरिंग के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि किसी भी अपराधी को कानून से बचने का अवसर नहीं दिया जाएगा और राजधानी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मामले में आगे की जांच जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीशान अहमद को कब गिरफ्तार किया गया?
जीशान अहमद को 20 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
दीपावली गोलीबारी में जीशान का क्या रोल था?
जीशान ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपावली की रात हत्या के इरादे से फायरिंग की थी।
क्या जीशान के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं?
हाँ, जीशान के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और झपटमारी जैसे कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने जीशान को कहां से गिरफ्तार किया?
पुलिस ने जीशान को तिलक नगर के चांद नगर इलाके से गिरफ्तार किया।
पुलिस का अगला कदम क्या होगा?
पुलिस मामले में आगे की जांच जारी रखेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले