क्या दिल्ली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया?

सारांश

दिल्ली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। मल्लिका चौधरी और उसके पिता पर कई आरोप हैं। क्या आप जानना चाहते हैं इस धोखाधड़ी के पीछे की कहानी?

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया।
महिला का नाम मल्लिका चौधरी है।
उसके पिता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने कई ठिकानों पर छापे मारे हैं।
धोखाधड़ी के मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है।

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने उसके पिता को भी गिरफ्तार किया था। दोनों पर लोगों को विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला का नाम मल्लिका चौधरी है, जिसके पिता को पहले ही गुरुग्राम पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। यह लोग विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते थे।

पुलिस ने कहा कि महिला और उसके पिता पर आरोप है कि वे टूर एंड ट्रेवल कंपनी के नाम पर लोगों को विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगते थे। इन लोगों के खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू-कश्मीर में मामले दर्ज हैं।

दिल्ली की आनंद विहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मल्लिका को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दिल्ली के आनंद विहार और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एफआईआर दर्ज हैं। महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई जाने की योजना बना रही थी। आनंद विहार पुलिस ने महिला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने 5 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तरी रेंज के डीसीपी आउटर नॉर्थ, डीसीपी रोहिणी, और डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट की टीमों ने संगठित अपराध के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के 48 पुलिसकर्मियों ने 152 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान कुल 97 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

इसके साथ ही, गोगी गैंग के 8, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 5, और काला जठेड़ी गैंग के 1 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी के दौरान 18 पिस्तौल, 43 जिंदा कारतूस, और 5 चाकू बरामद किए गए। इतना ही नहीं, पुलिस ने 122 मोबाइल फोन और 10,09,680 रुपए नकद भी बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने 3 दोपहिया वाहन और 2 बुलेटप्रूफ वाहनों सहित कुल 4 कारें जब्त कीं और 665 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला को किस शहर में गिरफ्तार किया गया?
महिला को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
क्या महिला के पिता को भी गिरफ्तार किया गया था?
हाँ, महिला के पिता को पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
महिला पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
महिला पर विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस ने कितने ठिकानों पर छापे मारे?
दिल्ली पुलिस ने 152 ठिकानों पर छापे मारे।
गिरफ्तार होने वाले अन्य अपराधियों में कौन-कौन शामिल है?
गोगी गैंग, टिल्लू ताजपुरिया गैंग और काला जठेड़ी गैंग के सदस्य शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले