19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली सदर बाजार लूट मामले का वांछित बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली सदर बाजार लूट मामले का वांछित बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार हुआ?

सारांश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर बाजार लूट मामले में वांछित बदमाश महेश उर्फ गोलू को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। जानिए इस गिरफ्तारी का पूरा विवरण।

मुख्य बातें

महेश उर्फ गोलू की गिरफ्तारी ने अपराधियों में भय पैदा किया है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की कार्यवाही सराहनीय है।
आर्थिक तंगी के कारण अपराध की ओर बढ़ने का मामला।
स्थानीय लोगों द्वारा सक्रियता से मदद की गई।
कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

नई दिल्ली, 30 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए सदर बाजार लूट मामले में वांछित कुख्यात लुटेरे महेश उर्फ गोलू (29) को राजस्थान के झुंझुनू जिले के डूमोली खुर्द, सिंघाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही लूट, दुष्कर्म, चोरी और रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट जैसे मामलों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वास्तव में, 2 दिसंबर 2024 को शिकायतकर्ता रजत राजपाल सदर बाजार में खिलौने खरीदने गए थे। जब वह तेलीवाड़ा चौक के निकट पहुंचे, तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर गले को दबाकर उनसे 50 हजार रुपए नकद छीन लिए। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी आकाश उर्फ मट्ठी निवासी नबी करीम को पकड़ लिया। इस घटना के बाद एफआईआर संख्या 1342/24 दर्ज की गई। वहीं, मुख्य आरोपी महेश उर्फ गोलू मौके से फरार हो गया था और तब से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

19 अगस्त 2025 को हेड कांस्टेबल गौरव दागर को गुप्त सूचना मिली कि महेश उर्फ गोलू फिलहाल सिंघाना (राजस्थान) के डूमोली खुर्द क्षेत्र में रह रहा है और समय-समय पर ठिकाना बदलता रहता है। इस पर इंस्पेक्टर केके शर्मा की अगुवाई में एक टीम बनाई गई, जिसमें एएसआई श्याम सिंह, एएसआई मोहम्मद तालीम, एचसी गौरव दागर, एचसी ललित चौधरी, और एचसी दीपक नगर शामिल थे। एसीपी पंकज अरोड़ा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर आरोपी महेश उर्फ गोलू को दबोच लिया।

आरोपी दिल्ली का निवासी है। उसने 5वीं तक की पढ़ाई की और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ दी। मजदूरी करते हुए वह इलाके के आपराधिक तत्वों के संपर्क में आया और चोरी, स्नैचिंग और लूट की गतिविधियों में शामिल हो गया। आरोपी विवाहित है और उसकी एक बेटी है। गिरफ्तारी से पहले वह राजस्थान के सिंघाना क्षेत्र में एक ढाबे पर काम कर रहा था।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थानों की पुलिस को दे दी है, ताकि आगे की कानूनी कार्यवाही की जा सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह भी महत्वपूर्ण है कि समाज में अपराध की जड़ें खत्म करने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महेश उर्फ गोलू पर कितने मामले दर्ज हैं?
महेश उर्फ गोलू पर पहले से ही लूट, दुष्कर्म, चोरी और रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट जैसे मामलों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
महेश उर्फ गोलू को कहाँ से गिरफ्तार किया गया?
महेश उर्फ गोलू को राजस्थान के झुंझुनू जिले के डूमोली खुर्द, सिंघाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
महेश उर्फ गोलू का शैक्षणिक पृष्ठभूमि क्या है?
महेश ने 5वीं तक की पढ़ाई की और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ दी।
महेश उर्फ गोलू की गिरफ्तारी कब हुई?
महेश उर्फ गोलू की गिरफ्तारी 19 अगस्त 2025 को हुई।
महेश उर्फ गोलू का परिवार कैसा है?
महेश विवाहित है और उसकी एक बेटी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले