28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मध्य प्रदेश में पुलिस ने बदमाशों से बरामद की डेढ़ करोड़ की संपत्ति

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मध्य प्रदेश में पुलिस ने बदमाशों से बरामद की डेढ़ करोड़ की संपत्ति

सारांश

मध्य प्रदेश में पुलिस के सख्त अभियान में संगठित अपराधियों से एक करोड़ 43 लाख की संपत्ति बरामद की गई है। जानें, इस अभियान में क्या-क्या हुआ।

मुख्य बातें

मध्य प्रदेश में एक करोड़ 43 लाख की संपत्ति बरामद की गई।
राजगढ़ में 39 लाख की धोखाधड़ी का मामला सुलझाया गया।
उज्जैन में 10 लाख 45 हजार के जेवरात की चोरी का खुलासा हुआ।
जबलपुर में 50 लाख का कबाड़ बरामद किया गया।
पुलिस का अभियान विभिन्न जिलों में सक्रिय है।

भोपाल, 24 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने संगठित अपराध, आर्थिक धोखाधड़ी, नकबजनी और लूट में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के सघन प्रयासों के तहत विभिन्न जिलों में अपराधियों को पकड़ा गया है। राजगढ़ जिले में ऑपरेशन किसान रक्षक के तहत नरसिंहगढ़ थाने की पुलिस ने किसानों से भूमि विक्रय के नाम पर 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कैश बरामद किए गए हैं।

इसी तरह, उज्जैन के बड़नगर थाने की पुलिस ने 10 लाख 45 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में नानाखेड़ा पुलिस ने एक खाली मकान से सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का मामला सुलझाया। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और साइबर विश्लेषण की मदद से दो शातिर आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर 5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

जबलपुर में वाहनों को कबाड़ में बदलने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, जिसमें लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के ट्रक, कार, कटे हुए स्क्रैप पार्ट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में खरगोन, कटनी, अशोकनगर, भोपाल और नरसिंहपुर में अपराधियों को पकड़कर उनके पास से नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मध्य प्रदेश में पुलिस ने कितनी संपत्ति बरामद की?
पुलिस ने मध्य प्रदेश में संगठित अपराधियों से एक करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद की है।
राजगढ़ में क्या हुआ?
राजगढ़ में पुलिस ने किसानों से भूमि विक्रय के नाम पर 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उज्जैन में पुलिस ने किस मामले का खुलासा किया?
उज्जैन में बड़नगर थाने की पुलिस ने 10 लाख 45 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी के मामले का खुलासा किया।
जबलपुर में किस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ?
जबलपुर में वाहनों को कबाड़ में बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया, जिसमें 50 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।
पुलिस का अभियान किन जिलों में चल रहा है?
पुलिस का अभियान खरगोन, कटनी, अशोकनगर, भोपाल और नरसिंहपुर में चल रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले