26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश पुलिस ने 14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों की बरामदगी की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश पुलिस ने 14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों की बरामदगी की?

सारांश

मध्य प्रदेश पुलिस ने हाल ही में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन में 22 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानिए इस कार्रवाई की पूरी जानकारी और इसके पीछे का कारण।

मुख्य बातें

मध्य प्रदेश पुलिस ने 14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए।
22 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
रतलाम जिले में अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री पर छापा मारा गया।
सतना जिले में चार क्विंटल गांजा जब्त किया गया।
आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भोपाल, 19 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी संदर्भ में, 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे 14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। यहां एक अवैध एमडी ड्रग निर्माण करने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर 16 आरोपियों को पकड़ा गया और 10 किलो 930 ग्राम एमडी, निर्माण सामग्री, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दो चारपहिया वाहन सहित 12 करोड़ रुपए की सम्पत्ति जब्त की गई। इसके अलावा, दो अवैध बंदूकें, 91 कारतूस, मूल्यवान चंदन और दो मयूर भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें वन विभाग ने रेस्क्यू किया था।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह नरसिंहपुर जिले में ऑपरेशन ईगल क्लॉके के तहत दो स्थानों पर कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

पहली कार्रवाई में, ट्रक से 106 किलो अवैध गांजा और ट्रक सहित लगभग 55 लाख रुपए की सम्पत्ति जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने एक व्यक्ति से 31.55 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। दोनों मामलों में 58 लाख 50 हजार रुपए की सामग्री जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में चार क्विंटल (400 किलो) अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जांच जारी है। इसी तरह कटनी जिले में 50 लाख रुपएछह तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मध्य प्रदेश पुलिस ने कितने मादक पदार्थ जब्त किए?
मध्य प्रदेश पुलिस ने 14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए?
इस कार्रवाई में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रतलाम जिले में क्या हुआ?
रतलाम जिले में एक अवैध एमडी ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा गया और 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
क्या कार्रवाई की गई है?
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सतना जिले में क्या बरामद किया गया?
सतना जिले में चार क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले