मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

Click to start listening
मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

सारांश

मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही पुलिस मुहिम में डेढ़ करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की जब्ती हुई है। विदिशा में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Key Takeaways

  • मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम की सफलता।
  • विदिशा में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी।
  • लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्ती।
  • गिरोह की तस्करी विधि और तकनीक।
  • कानूनी कार्रवाई जारी है।

भोपाल 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस की चल रही मुहिम में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों के साथ-साथ विभिन्न संपत्तियों की जब्ती की गई है। कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। राज्य में चल रही इस मुहिम में सबसे बड़ी कार्रवाई विदिशा जिले में की गई है।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत विदिशा पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान 92.01 ग्राम ब्राउन शुगर (जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 15 हजार रुपये) और चार वाहनों (मर्सिडीज, स्विफ्ट डिजायर, मारुति अर्टिगा, सुजुकी एक्सेस) के साथ एक करोड़ रुपये से अधिक की नगद संपत्ति जब्त की गई।

जांच में यह पता चला है कि यह गिरोह चार स्तरों पर संगठित था। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह राजस्थान से ब्राउन शुगर खरीदकर शहर में बेचा करते थे। गिरोह द्वारा फोन पे जैसे डिजिटल माध्यमों और “डेड ड्रॉप” तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने की कोशिश की जा रही थी।

इसी तरह जबलपुर की क्राइम ब्रांच और थाना खितौला की संयुक्त टीम ने भी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से 20 किलोग्राम अवैध गांजा (जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये) और अन्य सामग्री जब्त की गई।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इंदौर की क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 57.73 ग्राम अवैध एमडी (जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग छह लाख रुपये) और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी प्रकार थाना सदर बाजार की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर 12.74 ग्राम एमडी जब्त की है।

Point of View

जो न केवल अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक कदम है। इस प्रकार की मुहिमें देश में मद्यपान और नशे की समस्याओं को कम करने में सहायक साबित हो सकती हैं।
NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ यह मुहिम कब शुरू हुई?
यह मुहिम हाल ही में मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को समाप्त करना है।
विदिशा जिले में कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया?
विदिशा जिले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कितनी संपत्ति जब्त की है?
पुलिस ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
गिरोह किस प्रकार का तस्करी कर रहा था?
गिरोह ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा था, जो राजस्थान से खरीदी गई थी।
क्या इस मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है?
हाँ, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Nation Press