30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या देवघर में किराए के मकान में मिले दंपती के शव की वजह कुछ और है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देवघर में किराए के मकान में मिले दंपती के शव की वजह कुछ और है?

सारांश

देवघर में एक दंपती के शव मिलने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। जानें इस मामले की पृष्ठभूमि, विवाद और संभावित कारणों के बारे में। क्या यह हत्या है या आत्महत्या? जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख।

मुख्य बातें

दंपती के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दंपती के बीच विवाद की सूचना मिली है।
घटना ने घरेलू हिंसा के मुद्दे को उठाया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।

देवघर, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के देवघर शहर के बेलाबगान कालीबाड़ी मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक किराए के मकान से दंपती के शव मिलने की खबर ने पूरे क्षेत्र में हंगामा मचा दिया।

मृतक दंपती की पहचान रवि शर्मा (30) और उनकी पत्नी लवली शर्मा (24) के रूप में हुई है, जिन्होंने लगभग एक वर्ष पहले शादी की थी। पुलिस के अनुसार, जिस कमरे में यह दंपती रह रहे थे, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को शंका हुई।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर दोनों के शव मिले। इस घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

लवली शर्मा का मायका देवघर के कालीरेखा मोहल्ले में है, जबकि रवि मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला था। वह पेशेवर कारणों से गुवाहाटी में रह रहा था।

बताया गया है कि दोनों की पहचान एक ऑनलाइन मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। इसके बाद उन्होंने शादी का निर्णय लिया। युवती को बाद में यह जानकारी मिली कि युवक को टीबी की बीमारी है, जिसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले वह एम्स से इलाज करके लौट चुका था।

यह भी बताया गया कि युवक ने दो दिन पहले ही नया कमरा किराए पर लिया था। शादी के बाद से दंपती के बीच विवाद की स्थिति थी। कुछ महीने पहले लवली के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय दोनों पक्षों में समझौता हुआ था और दंपती फिर से साथ रहने लगे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन देवघर पहुंचे, और उनका हाल बेहाल है।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कमरे की स्थिति और घटनास्थल से मिले संकेतों के आधार पर यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में मृतक दंपती कौन थे?
मृतक दंपती रवि शर्मा (30) और उनकी पत्नी लवली शर्मा (24) हैं।
क्या यह आत्महत्या का मामला है?
पुलिस के अनुसार, यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
क्या दंपती के बीच विवाद था?
हाँ, शादी के बाद से दंपती के बीच विवाद की स्थिति थी और कुछ महीने पहले लवली के परिजनों ने शिकायत भी दर्ज कराई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले