26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या धनबाद में पति की हत्या कर घर में दफना दिया गया था शव? 13 दिन बाद हुआ खुलासा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या धनबाद में पति की हत्या कर घर में दफना दिया गया था शव? 13 दिन बाद हुआ खुलासा

सारांश

धनबाद में पति की हत्या की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 13 दिन बाद लापता सुरेश हांसदा का शव उसके घर से मिला है। क्या उसकी पत्नी ने सच में हत्या की थी? जानें इस दिलचस्प कहानी की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची।
शव 13 दिन बाद बरामद हुआ।
ग्रामीणों का संदेह गहराया।
पुलिस ने मामले की तफ्तीश की।
घटना से गांव में सनसनी मची।

धनबाद, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के तिलैयटांड़ गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां 13 दिनों से लापता दैनिक मजदूर सुरेश हांसदा का शव उसके ही घर से बरामद किया गया। पुलिस ने जब घर की मिट्टी की खुदाई की, तो सड़ा-गला शव निकला।

हत्या का आरोप उसकी पत्नी सूरजी देवी पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश 13 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। जब परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी पत्नी से पूछताछ की, तो वह हर बार अलग-अलग बहाने बनाती रही—कभी कहती कि वह काम पर गया है, कभी मनसा पूजा में शामिल होने की बात कहती। इस बीच सुरेश की चाची का निधन हो गया, लेकिन वह अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया।

गांव वालों ने देखा कि सूरजी देवी ने घर के एक कमरे में ताला लगा रखा है। ग्रामीणों ने मिलकर महिला से सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार उसने स्वीकार किया कि उसने पति की हत्याटुंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का ताला खुलवाकर खुदाई की तो उसका सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सूरजी देवी कई वर्षों से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। एक बार उसने सोते समय पति की आंखों में फेविकोल डालकर, पैर बांधकर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिससे उसका पैर टूट गया था। उसने कई बार खाने में जहर मिलाकर मारने की भी कोशिश की, लेकिन असफल रही। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

संपादकीय दृष्टिकोण

धोका और हत्या ने न केवल एक परिवार को तोड़ा बल्कि पूरे गांव को भी हिला कर रख दिया। इस तरह की घटनाएं समाज में गहरी चिंता का विषय बन गई हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुरेश हांसदा की हत्या कैसे हुई?
पत्नी सूरजी देवी ने कई बार हत्या की साजिश रची, जिसमें एक बार उसने फेविकोल डालकर और कुल्हाड़ी से हमला किया।
पुलिस ने शव को कब बरामद किया?
पुलिस ने 13 दिन बाद सुरेश का शव उसके घर से बरामद किया।
क्या सूरजी देवी को गिरफ्तार किया गया?
जी हां, सूरजी देवी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले