11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में विदेश से आपराधिक गैंग चला रहे प्रिंस खान के 12 गुर्गे गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में विदेश से आपराधिक गैंग चला रहे प्रिंस खान के 12 गुर्गे गिरफ्तार हुए?

सारांश

झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के 12 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दुबई से अपराध का नेटवर्क चला रहा था। जानिए कैसे पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया और क्या अहम सबूत मिले हैं।

मुख्य बातें

धनबाद पुलिस ने 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरोह दुबई से अपराध का नेटवर्क चला रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार और नगद बरामद हुए।
प्रिंस खान झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है।
पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

धनबाद, १३ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के धनबाद जिले की पुलिस ने दुबई में बैठकर झारखंड में अपराध का जाल बिछा रहे गैंगस्टर प्रिंस खान के १२ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रिंस का राइट हैंड सैफी उर्फ मेजर भी शामिल है।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से धनबाद पहुंचे हैं। इसी जानकारी के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने राजगंज थाना क्षेत्र से कुछ अपराधियों को पकड़ा। इसके बाद उनकी निशानदेही पर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जो अपराध की योजनाएं बनाने और फंड मैनेज करने का कार्य करते थे।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में शूटर सूरज टांडी (संबलपुर), आशीष कुमार सिंह (जमशेदपुर), तौकीर राजा (वासेपुर) और लकी विशाल (जमशेदपुर) शामिल हैं। इनके अलावा गैंग के साजिशकर्ताओं और वित्तीय संचालकों में अफरीदी राजा (वासेपुर), पवन कुमार सिंह (वासेपुर), ऋतिक कुमार विश्वकर्मा (कतरास), विक्रम कुमार साव, अमन कुमार गुप्ता, आकाश कुमार वर्णवाल, तौकिल अंसारी और अभिषेक पांडे भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से १ देसी पिस्तौल, १ देसी कट्टा, ३ जिंदा गोलियां, २ देसी बम, ३१,९७० रुपए नगद, २ मोटरसाइकिलें और ७ स्मार्टफोन जब्त किए।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े कई मामलों में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने गैंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। प्रिंस खान के इन सहयोगियों ने जिन व्यवसायियों से वसूली की है और जितनी वारदातें अंजाम दी हैं, उनके बारे में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

प्रिंस खान झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है, जिसने पिछले चार वर्षों से दुबई में पनाह ले रखी है। झारखंड पुलिस के आग्रह पर उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। कई हत्याओं और रंगदारी की घटनाओं की जिम्मेदारी वह वीडियो जारी करके लेता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

कानून की पकड़ कभी न कभी उन पर जरूर पड़ती है। झारखंड पुलिस की यह कार्रवाई न केवल राज्य में अपराध को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उन सभी अपराधियों के लिए एक चेतावनी भी है जो समझते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरफ्तार किए गए गुर्गे कौन-कौन हैं?
गिरफ्तार किए गए गुर्गों में सूरज टांडी, आशीष कुमार सिंह, तौकीर राजा और लकी विशाल शामिल हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार गुर्गों से क्या बरामद किया?
पुलिस ने १ देसी पिस्तौल, १ देसी कट्टा, ३ जिंदा गोलियां, २ देसी बम और नगद ३१,९७० रुपए बरामद किए।
प्रिंस खान के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है?
प्रिंस खान के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है और झारखंड पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इस गिरोह का पर्दाफाश कैसे हुआ?
पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले