26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली के द्वारका में एएटीएस ने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली के द्वारका में एएटीएस ने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया?

सारांश

दिल्ली के द्वारका में एएटीएस की कार्रवाई ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी इलाके में सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करेगी। जानिए इस कार्रवाई की पूरी कहानी और आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में।

मुख्य बातें

एएटीएस की कार्रवाई ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने नियमित पेट्रोलिंग और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

नई दिल्ली, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। द्वारका पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने अपराध पर नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मोहित है, जो पहले से ही हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस के अनुसार, एएटीएस ने द्वारका जिले में नियमित पेट्रोलिंग और गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की। द्वारका जिले के डीसीपी के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगातार अलर्ट रखा गया है। इसी के तहत एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने योजनाबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, संदीप, सोनू, और मनोज कुमार शामिल थे, जो इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के पर्यवेक्षण में और एसीपी/ऑपरेशंस की निगरानी में काम कर रहे थे। टीम ने मोहित (34) को धर दबोचा। आरोपी की पहचान मोहित पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है, जो दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र के गांव धांसा, जितियन पाना, फिरनी वाला रोड का निवासी है।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसे उसने अवैध रूप से रखा हुआ था। मोहित का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित चार से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में किसी बड़ी वारदात को टालने में मदद मिली है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना द्वारका नॉर्थ में एफआईआर संख्या 17/26, दिनांक 11 जनवरी 2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हथियार कहां से लाया और इसके पीछे उसका मकसद क्या था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहीत का अपराध का इतिहास क्या है?
मोहीत पहले से ही हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा है।
एएटीएस की कार्रवाई का उद्देश्य क्या था?
एएटीएस की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध को नियंत्रित करना और अपराधियों की गिरफ्तारी करना था।
क्या आरोपी के पास से और भी हथियार बरामद हुए?
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से केवल एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले