8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजस्थान में 66 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजस्थान में 66 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ?

सारांश

डीडवाना की पुलिस ने नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 66 किलो 110 ग्राम डोडा पोस्त पकड़ा है। यह कार्रवाई कुचामन हत्याकांड के बाद की गई सघन नाकाबंदी के दौरान हुई। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। जानिए इस सफलता की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

डीडवाना पुलिस ने 66 किलो 110 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा भाग गया।
कार को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया।
फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन।
नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस की तत्परता।

डीडवाना, 9 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान की डीडवाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 किलो 110 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। कुचामन हत्याकांड के बाद से जारी सघन नाकाबंदी के दौरान यह सफलता हाथ लगी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक कार से नशे की यह खेप बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, एसआई अयूब खान और हेड कांस्टेबल रोशन लाल मीणा के नेतृत्व में एसके ग्रीन बोर्ड स्कूल के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान दौलतपुरा की तरफ से आ रही एक हरियाणा नंबर की एस-क्रॉस कार को रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस की ओर से गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर उसमें छिपाकर रखा गया 66 किलो 110 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हारून राउतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले का पता लगा रही है।

एसआई अयूब खान ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए बताया कि तीन दिनों से हम लोग इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे थे। गुरुवार सुबह एस-क्रॉस कार आती दिखाई दी, जिसका नंबर प्लेट छुपाया गया था। जिसके बाद हमने गाड़ी रोकी और गाड़ी रुकते ही कार में सवार दोनों भागने लगे, तो पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा भाग गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि नशे के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई में पुलिस की दक्षता और तत्परता को सराहा जाना चाहिए। हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, क्योंकि नशा न केवल समाज के लिए बल्कि देश के लिए भी एक गंभीर समस्या है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से क्या जानकारी ली?
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की है ताकि नशे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले