28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनएसयूआई हार की आशंका से डरी है, ईवीएम पर लगा रही है आरोप? डूसू चुनाव के बीच एबीवीपी का हमला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनएसयूआई हार की आशंका से डरी है, ईवीएम पर लगा रही है आरोप? डूसू चुनाव के बीच एबीवीपी का हमला

सारांश

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में तनाव और धांधली के आरोपों के बीच एनएसयूआई और एबीवीपी में तीखी नोकझोंक चल रही है। क्या एनएसयूआई अपनी हार की आशंका से परेशान है? जानिए इस चुनाव के ताजा हालात और दोनों संगठनों के आरोप-प्रत्यारोप।

मुख्य बातें

डूसू चुनाव में तनाव और धांधली के आरोपों का माहौल है।
एबीवीपी और एनएसयूआई एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
मतदान प्रक्रिया में झड़पों की घटनाएँ हुई हैं।
एनएसयूआई हार की आशंका से बौखलाती नजर आ रही है।
डूसू चुनाव में 2.75 लाख छात्र भाग ले रहे हैं।

नई दिल्ली, 18 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतदान प्रक्रिया तनाव और धांधली के आरोपों से घिरी हुई है। दोनों छात्र संगठनों (एबीवीपी और एनएसयूआई) ने एक-दूसरे पर धांधली का आरोप लगाया है। नॉर्थ कैंपस के कुछ मतदान केंद्रों से हल्की झड़प और धक्का-मुक्की की खबरें मिलीं। इन घटनाओं पर एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि एनएसयूआई हार की आशंका से डरी हुई है और इसलिए ईवीएम पर आरोप मढ़ा जा रहा है।

सार्थक शर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से एनएसयूआई घबराई हुई है और लगातार एबीवीपी पर अनर्गल आरोप लगा रही है। इस बार डूसू चुनाव में एनएसयूआई दूसरे नहीं बल्कि तीसरे स्थान के लिए लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार प्रत्येक चुनाव में हार को लेकर ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं, बिल्कुल वही पैटर्न एनएसयूआई भी अपना रही है। संभावित हार और छात्रों के बीच अलोकप्रियता से एनएसयूआई की छटपटाहट साफ है।

एबीवीपी ने यह भी दावा किया है कि वह डूसू चुनाव में चारों सीटें जीत रही है।

इससे पहले, सार्थक शर्मा ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई नेता रौनक खत्री के समर्थकों ने किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर एक छात्रा के साथ मारपीट की, जिससे वह गिर गई और घायल हो गई।

एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि एनएसयूआई तीसरे स्थान के लिए लड़ रही है और संभावित हार से बौखलाते हुए निराधार आरोप लगा रही है।

दूसरी ओर, एनएसयूआई ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर धांधली और वोटों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि किरोड़ीमल कॉलेज, हिंदू कॉलेज और हंसराज कॉलेज से गड़बड़ी की घटनाएं सामने आईं।

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 से ज्यादा कॉलेजों के 2.75 लाख से अधिक छात्र इस मतदान में शामिल हो रहे हैं। पहले चरण में सुबह 8.30 बजे मतदान शुरू हुआ, जबकि दूसरे चरण का मतदान शाम 7.30 बजे तक चलेगा। मतगणना शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि हम छात्रों के मुद्दों और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दें। डूसू चुनाव में हो रही धांधली के आरोप गंभीर हैं और इनका निष्पक्ष जांच होना चाहिए। यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है, और सही निर्णय से ही हम आगे बढ़ सकते हैं।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डूसू चुनाव में किन संगठनों के बीच मुकाबला है?
डूसू चुनाव में मुख्य रूप से एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच मुकाबला है।
एनएसयूआई ने एबीवीपी पर क्या आरोप लगाए हैं?
एनएसयूआई ने एबीवीपी पर धांधली और वोटों में हेराफेरी का आरोप लगाया है।
मतदान प्रक्रिया में क्या परेशानियाँ आई हैं?
मतदान प्रक्रिया के दौरान नॉर्थ कैंपस के कुछ मतदान केंद्रों पर झड़प और धक्का-मुक्की की घटनाएँ हुई हैं।
डूसू चुनाव में कितने छात्र भाग ले रहे हैं?
डूसू चुनाव में 2.75 लाख से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले