5 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन और ध्रुव जुरेल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन और ध्रुव जुरेल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए?

सारांश

दलीप ट्रॉफी में कई बड़े नामों की अनुपस्थिति ने खेल के रोमांच को कम कर दिया है। शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन और ध्रुव जुरेल जैसे प्रमुख खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए हैं। क्या यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका है?

मुख्य बातें

शुभमन गिल और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे सितारे क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए हैं।
दलीप ट्रॉफी में कप्तानी की जिम्मेदारी नए खिलाड़ियों ने संभाली है।
भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप के लिए नए खिलाड़ियों पर निर्भर रहना होगा।

बेंगलुरु, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दलीप ट्रॉफी का आयोजन शुरू हो चुका है। यह टूर्नामेंट बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहा है। दलीप ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल समेत कई प्रमुख क्रिकेटरों को शामिल किया गया। हालांकि, गुरुवार से प्रारंभ हुए क्वार्टर फाइनल में शुभमन गिल सहित कई प्रमुख खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी में उत्तरी क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया था। ईस्ट जोन के खिलाफ चल रहे मैच में उनकी भागीदारी की उम्मीद थी, लेकिन बीमारी की वजह से वह खेल नहीं पाए। गिल की अनुपस्थिति में, हरियाणा के बल्लेबाज अंकित कुमार ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। सर्विसेज के बल्लेबाज शुभम रोहिल्ला को उनकी जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। उत्तर क्षेत्र की टीम में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी शामिल हैं, जो एशिया कप स्क्वाड का हिस्सा हैं।

गिल की 9 सितंबर को अबू धाबी में शुरू हो रहे एशिया कप से पहले बेंगलुरु पहुंचने की संभावना है। वह इस सप्ताह के अंत तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुँच सकते हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया था। लेकिन, कमर दर्द की वजह से वह नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल में भाग नहीं ले सके।

ध्रुव जुरेल की जगह रजत पाटीदार कप्तानी कर रहे हैं, जिन्हें उपकप्तान बनाया गया था। सेंट्रल जोन में खलील अहमद, दीपक चाहर, और कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

इंग्लैंड दौरे पर कोई टेस्ट न खेल पाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी दी गई थी। लेकिन, बुखार की वजह से वह भी क्वार्टर फाइनल का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह रियान पराग टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

शुभमन गिल का इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 4 शतक लगाते हुए 754 रन बनाए थे। एशिया कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई है और उपकप्तान बनाया गया है।

-राष्ट्र प्रेस

पीएके/केआर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल क्यों नहीं खेल सके?
शुभमन गिल बीमारी के कारण दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके।
ध्रुव जुरेल की जगह कौन कप्तान बने?
ध्रुव जुरेल की जगह रजत पाटीदार को कप्तान बनाया गया है।
क्या अभिमन्यु ईश्वरन भी बाहर हो गए?
जी हां, अभिमन्यु ईश्वरन बुखार के कारण क्वार्टर फाइनल से बाहर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले