30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ओडिशा की छात्रा के साथ दुर्गापुर में गैंगरेप हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ओडिशा की छात्रा के साथ दुर्गापुर में गैंगरेप हुआ?

सारांश

ओडिशा की छात्रा के साथ दुर्गापुर में गैंगरेप की घटना पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्य बातें

दुर्गापुर में ओडिशा की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की कड़ी निंदा की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है।
ओडिशा सरकार ने पीड़िता के परिवार को सहायता देने का आश्वासन दिया।

भुवनेश्वर, 11 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

सीएम मोहन चरण माझी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की छात्रा के साथ हुए इस भयावह सामूहिक बलात्कार की घटना की कड़ी निंदा की है और इसे 'बेहद दर्दनाक और अत्यंत निंदनीय' बताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस घटने से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मैं पीड़िता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इसके अलावा, मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ओडिशा सरकार पीड़िता के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी सहेली के साथ मेडिकल कॉलेज कैंपस में रात का खाना खाने गई थी। रात के लगभग 8 से 8.30 बजे के बीच तीन युवक उनके पास आए और पीड़िता को अगवा कर लिया। इस दौरान, उसकी सहेली घबरा गई और वहाँ से भाग गई। इसके बाद, आरोपी पीड़िता को पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

दुर्गापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझने की आवश्यकता है कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति चिंताजनक है। सभी राज्यों को कानून व्यवस्था को सख्त करने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना का मुख्य कारण क्या है?
इस घटना का मुख्य कारण सुरक्षा की कमी और समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण है।
क्या सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है?
जी हाँ, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।
पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति क्या है?
पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या ओडिशा सरकार पीड़िता की मदद कर रही है?
हाँ, ओडिशा सरकार पीड़िता के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले