25 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है?

सारांश

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जानें इस अभियान का महत्व और कैसे यह महिला सुरक्षा में योगदान दे रहा है।

मुख्य बातें

महिला सशक्तिकरण के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
महिलाओं को सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रदान की जा रही है।

नोएडा, 9 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर और पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसीपी महिला सुरक्षा प्रशाली गंगवार ने थाना फेस-3 क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और डायल 112 जैसी सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों के माध्यम से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा टीम द्वारा उपस्थित छात्राओं व कर्मचारियों को डिजिटल अरेस्ट, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने सलाह दी कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए ताकि किसी प्रकार की साइबर ठगी या दुरुपयोग से खुद को सुरक्षित रखा जा सके।

इसके अतिरिक्त, पुलिस अधिकारियों ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और महिला अधिकारों से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बालिकाओं को समझाया गया कि यदि वे किसी भी प्रकार की असुरक्षित या आपात स्थिति में हों, तो तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। मिशन शक्ति टीम ने थानों में गठित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी।

वहीं, महिला बीट पुलिस अधिकारी प्रतिदिन गांवों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वे आसानी से सहायता प्राप्त कर सकें। गौतमबुद्धनगर पुलिस का यह प्रयास महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस पहल के माध्यम से हासिल किया जा रहा है।
RashtraPress
25 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिशन शक्ति अभियान-5 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
मिशन शक्ति अभियान-5 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है।
महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए क्या सुझाव दिए गए हैं?
महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले