29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्यों बचाने आईं ममता बनर्जी आई-पैक को? उनके संबंध क्या हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्यों बचाने आईं ममता बनर्जी आई-पैक को? उनके संबंध क्या हैं?

मुख्य बातें

कर्नाटक में कई गुटों का सक्रिय होना ममता बनर्जी का प्राइवेट कंपनी के साथ संबंध अखिलेश यादव की राजनीतिक छवि पर प्रभाव

नई दिल्ली, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार पर टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि वहां की सरकार में कई गुट सक्रिय हैं। लोग मुख्यमंत्री को हटाकर स्वयं सीएम बनना चाहते हैं।

गौरव वल्लभ ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि ये लोग नहीं जानते कि ‘खटाखट’ से वे क्या करने वाले हैं। सिद्दारमैया सरकार अपने महिमामंडन में जुटी है, क्योंकि वहां कितने खटाखट ग्रुप बने हुए हैं। ये सभी ग्रुप सिद्दारमैया को हटाकर स्वयं सीएम बनने की चाह रखते हैं।

उन्होंने कहा कि जो राज्य कभी भारत की आईटी का इंजन था, उसे कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का इंजन बना दिया है। कांग्रेस ने उस राज्य को परिवारवाद का इंजन बना दिया है और वंशवाद की राजनीति कर रही है। जिस प्रकार ये लोग अपने महिमामंडन में पैसे खर्च कर रहे हैं, उसी तरह कर्नाटक के लोग इन्हें सत्ता से हटाएंगे।

गौरव वल्लभ ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक प्राइवेट कंपनी पर रेडआठ से दस जगहों पर हो रही है। उन्हें बचाने के लिए ममता बनर्जी खुद सक्रिय हो गईं। जिनके ऊपर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है, वही एक कंपनी को बचाने में जुटी हैं।

उन्होंने कहा कि जब सीमा पर बीएसएफ ने जमीन की मांग की, तो ममता ने उसे नहीं दी। पूरा देश जानना चाहता है कि आखिर प्राइवेट कंपनी के साथ उनका रिश्ता क्या है? उनके ऑफिस में रेड नहीं हुई है। वह एक संवैधानिक पद पर रहते हुए एक संवैधानिक प्रक्रिया में रुकावट पैदा कर रही हैं। ईडी रेड कर रही है, यानी पूरी कागजात के साथ रेड कर रही है। जनता देख रही है और समझ रही है कि इस कंपनी का टीएमसी के साथ क्या रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा जारी रहा, तो भविष्य में अगर किसी व्यक्ति के यहां रेड होगी, तो उन्हें बचाने के लिए भी वह चली जाएंगी। यह उचित नहीं है। वह सरकार को कितना नीचे गिराएंगी?

गौरव वल्लभ ने कहा कि अखिलेश यादव के नेता की पत्थर फेंकने की फोटो वायरल हो रही है, तो वह इस पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? उत्तर प्रदेश में सपा का सफाया इसी कारण हुआ है। लोगों को ऐसे नेता नहीं चाहिए, जिनकी फोटो पत्थरबाजों के साथ वायरल हो। लोगों को ऐसे नेता चाहिए, जो रोजगार, विकास और सुरक्षा की बात करें।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर घंटे ट्वीट करते हैं, लेकिन इस पर उन्होंने अब तक कुछ नहीं कहा है। अखिलेश यादव को ऐसे पत्थरबाजों और गैरकानूनी काम करने वाले नेताओं को बाहर करना चाहिए, वरना यह समझा जाएगा कि सपा का मॉडल यही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बनाता है। भाजपा और कांग्रेस के बीच की यह जंग दर्शाती है कि राजनीतिक संबंधों का क्या स्तर हो सकता है। लोगों को स्पष्टता की आवश्यकता है कि नेताओं के बीच क्या संबंध हैं और उनके कार्यों का राजनीतिक प्रभाव क्या होगा।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौरव वल्लभ ने कर्नाटक सरकार के बारे में क्या कहा?
गौरव वल्लभ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में कई गुट बने हुए हैं और लोग खुद सीएम बनना चाहते हैं।
ममता बनर्जी का आई-पैक से क्या संबंध है?
गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी एक प्राइवेट कंपनी को बचाने के लिए सक्रिय हो गई हैं, जिससे उनके और कंपनी के बीच संबंधों पर सवाल खड़ा होता है।
अखिलेश यादव पर गौरव वल्लभ ने क्या कहा?
गौरव वल्लभ ने कहा कि अखिलेश यादव पत्थरबाजों के साथ वायरल फोटो पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, जो उनकी राजनीतिक छवि को प्रभावित कर सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले