30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ग्रेटर नोएडा में 102 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ और तीन तस्कर गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ग्रेटर नोएडा में 102 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ और तीन तस्कर गिरफ्तार हुए?

सारांश

ग्रेटर नोएडा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, तस्करों का संगठित नेटवर्क उजागर।

मुख्य बातें

ग्रेटर नोएडा में 102.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद।
तीन तस्कर गिरफ्तार, जिनमें रिंकू यादव, संजीव साहू और अभिषेक कुमार शामिल हैं।
तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है।
पुलिस की कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ एक ठोस कदम है।
आगे की जांच जारी है कि इस नेटवर्क में और कौन शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा, 15 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। गौतमबुद्धनगर में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध गांजे की बिक्री में लिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 102.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार को एक्सपोमार्ट की ओर जाने वाले नाले के किनारे वाली सड़क पर की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस घेराबंदी में पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रिंकू यादव, संजीव साहू और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों लंबे समय से एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय रहकर अवैध गांजे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस जांच में पता चला है कि अभियुक्त उड़ीसा राज्य से ट्रकों के माध्यम से गांजा मंगवाते थे। वहां से वे इसे सस्ते दामों पर खरीदकर एनसीआर में कई गुना महंगे दामों पर बेचते थे।

पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए ये लोग अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान लेते थे और दिन के हिसाब से टैक्सी कार लेकर गांजे की सप्लाई करते थे।

बताया गया कि आरोपी गांजा लगभग 4,000 से 5,000 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदते थे और उसे 15,000 से 20,000 रुपए प्रति किलो तक बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। रिंकू यादव पर पहले से एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं संजीव साहू और अभिषेक कुमार भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार एनसीआर के कई इलाकों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद गांजे और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रेटर नोएडा में गांजे की तस्करी कैसे की जाती है?
गांजे की तस्करी ट्रकों के माध्यम से उड़ीसा से की जाती है, जहाँ इसे सस्ते दाम पर खरीदकर एनसीआर में महंगे दाम पर बेचा जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का क्या आपराधिक इतिहास है?
रिंकू यादव पर एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। संजीव साहू और अभिषेक कुमार भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुके हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले