16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ग्रेटर नोएडा में काली थार का खतरनाक फरार होना: पेट्रोल पंप से डीजल भरकर भागा चालक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ग्रेटर नोएडा में काली थार का खतरनाक फरार होना: पेट्रोल पंप से डीजल भरकर भागा चालक

सारांश

ग्रेटर नोएडा में एक अनियंत्रित चालक ने पेट्रोल पंप से डीजल भरकर भागने की कोशिश की, जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 10 किलोमीटर तक पीछा कर उसे गिरफ्तार किया। जानिए पूरी घटना के बारे में।

मुख्य बातें

काली थार गाड़ी ने बिना भुगतान किए डीजल भरवाया।
पेट्रोल पंप के सेल्समैन को घायल किया गया।
पुलिस ने १० किलोमीटर तक पीछा किया।
घटना के सबूत सीसीटीवी में कैद हुए।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

ग्रेटर नोएडा, २७ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब एक बिना नंबर की काली थार गाड़ी ने एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए ही फरार होकर हड़कंप मचा दिया।

आरोपी चालक ने पीछा कर रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बादलपुर, दादरी और जारचा पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए करीब १० किलोमीटर तक पीछा किया और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी कट के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की थार गाड़ी आई। चालक ने गाड़ी में डीजल फुल टैंक भरवाया, लेकिन भुगतान किए बिना ही उसे तेज रफ्तार में दादरी बाईपास की ओर भगा दिया।

इस पर पंप पर तैनात सेल्समैन कुलदीप शर्मा (पुत्र नरेंद्र शर्मा), निवासी दादरी, अपनी मोटरसाइकिल से थार का पीछा करने लगा। दादरी बाईपास पर कोट चौकी क्षेत्र में कुलदीप ने थार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी चालक ने वाहन नहीं रोका। इसी दौरान तेज रफ्तार थार से मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे कुलदीप सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

गवाहों के अनुसार, आरोपी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई अन्य मोटरसाइकिल सवारों को भी टक्कर मारी। आरोप है कि वह घायल सेल्समैन को कुछ दूरी तक घसीटता भी ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बादलपुर, दादरी और जारचा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस टीमों ने लगभग १० किलोमीटर तक पीछा करने के बाद थार को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान हर्ष पुत्र मनोज, निवासी ग्राम जोली, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, उम्र करीब २२ वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। घायल सेल्समैन कुलदीप शर्मा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार उनकी स्थिति अब सामान्य है। पूरी घटना पेट्रोल पंप और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। थाना बादलपुर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह घटनाएँ हमें बताती हैं कि सड़क सुरक्षा और कानून का पालन कितना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया?
हां, पुलिस ने आरोपी को 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
घायल सेल्समैन की स्थिति क्या है?
घायल सेल्समैन कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति अब सामान्य है।
क्या इस घटना के सबूत मौजूद हैं?
हां, पूरी घटना पेट्रोल पंप और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
क्या पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है?
जी हां, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस घटना में एक सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हुआ है और कई अन्य मोटरसाइकिल सवारों को भी टक्कर मारी गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले