ग्रेटर नोएडा में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस जल्द शुरू होगा, दस्तावेज सौंपे गए

Click to start listening
ग्रेटर नोएडा में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस जल्द शुरू होगा, दस्तावेज सौंपे गए

सारांश

ग्रेटर नोएडा में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस इस वर्ष खोला जाएगा। यूनिवर्सिटी ने प्राधिकरण को दस्तावेज सौंपकर प्रक्रिया में तेजी लाने की उम्मीद जताई है। यह कदम क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा।

Key Takeaways

  • वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस ग्रेटर नोएडा में स्थापित होगा।
  • यह कैंपस ग्लोबल एजुकेशन और इन्वोवेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • प्राधिकरण को परफॉर्मेंस गारंटी दस्तावेज प्रदान किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा, १६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रेटर नोएडा को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस इस वर्ष ग्रेटर नोएडा में स्थापित होगा। यूनिवर्सिटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को परफॉर्मेंस गारंटी से संबंधित दस्तावेज प्रदान किए हैं, जिससे कैंपस की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।

सोमवार को नोएडा के सेक्टर-१६बी स्थित मैक्स टावर में आयोजित एक कार्यक्रम में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ये दस्तावेज सौंपे। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी एंड कमर्शियल ऑफिसर मैरियन जॉन्स और उनकी टीम मौजूद थीं। वहीं, प्राधिकरण की ओर से ओएसडी गुंजा सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर स्थित टावर-२ में यूनिवर्सिटी को तीन मंजिलें- छठी, सातवीं और आठवीं किराए पर दी गई हैं। इन मंजिलों का वार्षिक किराया लगभग ८६ लाख रुपए है। इसी स्थान पर विश्वविद्यालय का कैंपस विकसित किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि कैंपस से संबंधित तैयारियां शीघ्र ही शुरू की जाएंगी ताकि इसी वर्ष शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ की जा सकें। इस कैंपस के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा को ग्लोबल एजुकेशन और इन्वोवेशन हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृष्टिकोण को भी मजबूती मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्राधिकरण की ओर से हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में बन रहा यह कैंपस सस्टेनेबिलिटी, वॉटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर की शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करेगा।

यहां उद्योगों से जुड़े पाठ्यक्रमों और शोध कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि छात्रों को आधुनिक तकनीक और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके। पहले चरण में विश्वविद्यालय बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर जैसे विषयों में पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है। दूसरे चरण में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जुड़े नए शैक्षणिक कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस यहां खुलना इस बात का प्रमाण है कि ग्रेटर नोएडा शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक संस्थानों की पसंदीदा जगह बन चुका है। इससे न केवल शहर का शैक्षणिक माहौल मजबूत होगा बल्कि टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इन्वोवेशन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं पैदा होंगी।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटी के आगमन से स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा अपने ही शहर में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने में सहायता मिलेगी।

Point of View

बल्कि यह क्षेत्र को भी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण गंतव्य बनाने की दिशा में अग्रसर करेगा।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस कब शुरू होगा?
कैंपस इस वर्ष शुरू होने की उम्मीद है।
कैंपस में कौन-कौन से विषयों पर पढ़ाई होगी?
बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर जैसे विषयों पर पढ़ाई होगी।
इस कैंपस का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करना और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्किल्स विकसित करना है।
Nation Press